{"_id":"5e4068ff8ebc3ee5d653c099","slug":"lalitpur-and-bhopal-in-finale-lalitpur-news-jhs159682120","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल में पहुंचीं भोपाल व ललितपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल में पहुंचीं भोपाल व ललितपुर
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट में अतिथियों के साथ मौजूद खिलाड़ी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला खेलकूद एसोसिएशन और ललितपुर क्रिकेट एकेडमी द्वारा स्व. सेठ चंपालाल जैन, स्व. पवन कुमार जैन और स्व. प्रखर कुमार जैन नौंहरकला की स्मृति में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में भोपाल और ललितपुर की टीम फाइनल में पहुंच गईं हैं।
जेटीसी ग्राउंड पर चल रहे अंडर 19 वर्ष लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल भोपाल व टीकमगढ़ के मध्य खेला गया। इसमें भोपाल ने 53 रन से टीकमगढ़ को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। जबकि, दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ललितपुर क्रिकेट एकेडमी व न्यू इलेविन वॉरियर्स के बीच खेला गया। इसमें न्यू इलेविन वॉरियर्स को सात विकेट से हराकर ललितपुर एकेडमी ने फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल मैच 13 फरवरी को भोपाल व ललितपुर एकेडमी के बीच खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल मैच में भोपाल ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भोपाल की टीम ने 174 रन बनाए। इसमें रजनीकांत ने 51 रन, पीयूष ने 31 रन व रामसेवक ने 17 रन बनाए। टीकमगढ़ की ओर से गेंदबाजी करते हुए भूपेंद्र व साजिद ने दो- दो विकेट लिए। अभिषेक एक व दानिश ने 3 विकेट लिए। टीकमगढ़ ने लक्ष्य का पीछा करते हुए भूपेंद्र ने सर्वाधिक 35 रन, सहजदीप ने 20, दानिश 25 व उज्ज्वल ने 14 रन बनाए। टीकमगढ़ 121 रन ही बना सकी, जिससे भोपाल ने 53 रन से सेमीफाइनल मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
दूसरे सेमीफाइनल मैच में न्यू इलेविन वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए 11.4 ओवर में मात्र 74 रन पर ही टीम सिमट गई। इसमें शौर्य ने 13, रामकुमार ने 11 रन और जुबेर ने 17 बाकी किसी भी बल्लेबाज ने दहाई का आंकड़ा नहीं छुआ। लालितपुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुभम चौरसिया ने 5 विकेट लिए व लकी ने दो विकेट लिए, अमन ने एक विकेट व दो बल्लेबाज रन आउट होकर पवेलियन वापस चले गए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ललितपुर क्रिकेट एकेडमी ने मात्र 8.3 ओबर में 2 विकेट खोकर 75 रन बनाकर मैच जीत लिया। सुभम कुमार ने सवार्धिक 48 रन, मनीष ने 20 रन, बग्गन ने 4 और नाज ने 5 रन बनाए। इस तरह क्रिकेट एकेडमी ने न्यू इलेविन वॉरियर्स को आठ विकेट से हराकर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बना ली है।
विज्ञापन
मैच का आंखों देखा हाल रितिक मोदी ने सुनाया। अंपायर की भूमिका में लखन रैकवार, सलमान खान व प्रियंक कुमार रहे। इस मौके पर जिला खेलकूद ऐसोसिएशन के संरक्षक राजीव बबेले सप्पू, अध्यक्ष मो. नसीम, सचिव पवन परमार, इकबाल सिद्दीकी, अब्दुल वारी, ललितपुर एकेडमी के डायरेक्टर शहीम बेग, विवेक आर्य, बंटू, साहिल, ऋषभ, आदि मौजूद रहे।
फाइनल 13 को
भोपाल व ललितपुर क्रिकेट एकेडमी के मध्य 13 फरवरी को फाइनल मुकाबला होगा।