फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur amid sporadic incidents 58.68 percent voting in

Lalitpur News: छिटपुट घटनाओं के बीच ललितपुर में 58.68 फीसदी मतदान

Fri, 05 May 2023 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Lalitpur amid sporadic incidents

58.68 percent voting in
ललितपुर। छिटपुट घटनाओं के बीच जनपद की एक नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सभासद पद के लिए बृहस्पतिवार को जिले में 58.68 फीसदी मतदान हुआ। नगर पंचायत पाली में सबसे अधिक 76.58 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा।
विज्ञापन

जिले में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचे। सुबह से शांतिपूर्ण मतदान शुरू हुआ। बाद में कुछ जगहों पर मतदान के दौरान प्रत्याशियों और पुलिसकर्मियों में तीखी नोक-झोंक हुई। रावरपुरा पोलिंग बूथ पर मतदान में गड़बड़ी की सूचना पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन की एक पुलिसकर्मी से बहस हो गई। वहीं चौबयाना नंबर दो पोलिंग बूथ पर फर्जी वोट डाले जाने को लेकर हंगामा हुआ। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी-डीएम आलोक सिंह, एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल, प्रेक्षक डॉ. सैंथिल पांडियान मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन


नगर पालिका ललितपुर में - 55.34 फीसदी,
नगर पंचायत महरौनी में 67.92 फीसदी,
नगर पंचायत तालबेहट में 72 फीसदी
नगर पंचायत पाली में 76.58 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed