फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: After being bitten by a snake, the family members performed an exorcism for five hours

Lalitpur: सांप के डसने पर पांच घंटे झाड़फूंक कराते रहे परिजन, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान ग्रामीण की मौत

Fri, 15 May 2026 07:53 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 15 May 2026 07:53 PM IST
सार

सांप के काटने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़फूंक कराते रहे। काफी देर बाद जब हालत बिगड़ने लगी तब पीड़ित को अस्पताल के लिए लेकर भागे। 

विज्ञापन
Lalitpur: After being bitten by a snake, the family members performed an exorcism for five hours
सांप काटने से मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी 55 वर्षीय किशन की सांप के डसने से मौत हो गई। परिजन उसे करीब पांच घंटे तक झाड़फूंक कराते रहे। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज लाए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


अस्पताल की बजाय झाड़फूंक का सहारा
मृतक के पुत्र रामेश्वर ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उसका पिता किशन खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। देर रात करीब दो बजे उसके पैर में सांप ने डस लिया। किशन ने खेत पर मौजूद अन्य परिजनों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने रोशनी की तो सांप भागता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद परिजन किशन को अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़फूंक कराने के लिए विभिन्न जगहों पर ले गए। रातभर झाड़फूंक कराने के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो सुबह करीब सात बजे उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। उसके तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। वह करीब तीन एकड़ जमीन पर खेती-किसानी करता था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed