{"_id":"6971b93caf70e126eb07f9ca","slug":"lalitpur-a-couple-hanged-themselves-from-a-tree-together-they-were-missing-for-three-days-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर: प्रेमी-प्रेमिका ने पेड़ पर एक साथ लगाई फांसी, तीन दिन से थे लापता, मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर: प्रेमी-प्रेमिका ने पेड़ पर एक साथ लगाई फांसी, तीन दिन से थे लापता, मौके पर पहुंची पुलिस
Thu, 22 Jan 2026 11:14 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:14 AM IST
सार
मृतका के पिता ने तीन दिन पहले पुलिस को बेटी के लापता होने की बात बताई थी। प्रेमी जोड़े के सुसाइड की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
इसी पेड़ पर प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाई है।
- फोटो : संवाद
विस्तार
थाना बार इलाके के ग्राम देवरान में प्रेमी युगल ने एक ही पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं, इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। दोनों के शव महुआ के पेड़ पर एक ही रस्सी से लटके मिले। युवक-युवती पिछले तीन दिनों से लापता थे।
पुलिस ने मामला प्रेम-प्रसंग का बताया है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनाें आपस में पारिवारिक रिश्ते में भाई-बहन लगते थे। मृतका के पिता ने इस मामले में पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 19 जनवरी 2026 की रात करीब 11 बजे घर से लापता हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर बार थाना पुलिस व अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी तालबेहट रक्षपाल सिंह भी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।