फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lack rupees thief from house

सूने घर से लाखों की चोरी

Wed, 25 Mar 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Lack rupees thief from house
कैप्सन - चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूराकलां रोड पर अंजनी नगर में रविवार की रात चोरों ने एक सूने मकान पर धावा बोल कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी साफ कर दी। 50 घंटे के बाद चोरों का पता लगाने की बात दूर पुलिस ने मुकदमा तक दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

ग्राम पूराकलां निवासी नूर मोहम्मद पुत्र इब्राहिम का अंजनी नगर तालबेहट में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पीछे मकान है। रविवार को जनता कर्फ्यू होने के कारण शनिवार को परिवार के सभी लोग गांव चला गए थे। सोमवार को जब वह लौटकर वापस आए तो मुख्य द्वार का ताला टूटा देखकर सन्न रह गए। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। चोर कमरों में रखी अलमारियों के ताले तोड़ कर पूरा सामान चुरा ले गए। गृहस्वामी ने बताया कि बदमाश 22 हजार रुपये नकदी, तीन मंगलसूत्र, पांच जोड़ी टॉप्स, दो जोड़ी झुमकी, तीन अंगूठी सोने की और चांदी की दो जोड़ी पायल, करधौनी सहित करीब 3.5 लाख रुपये के जेवरात उड़ा ले गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया। इस पर कस्बा प्रभारी अब्दुल नईम मौके पर गए। लेकिन, घटना के पचास घंटे बाद भी पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

कस्बा प्रभारी ने मुझे इस घटना के बारे में कुछ नहीं बताया है। मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर बदमाशों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक तालबेहट
पूर्व हुई चोरी का का नहीं हो सका खुलासा
तालबेहट। लगभग एक माह पूर्व अंजनी नगर निवासी अनीता शर्मा पत्नी स्व. रामकिशोर शर्मा के सूने मकान का ताला तोड़कर शाम को सात बजे अज्ञात बदमाश लाखों रुपये की चोरी कर ले गए थे। लेकिन, घटना के बारे में अब तक पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed