{"_id":"5ebd86bb8ebc3e90966505db","slug":"labour-special-train-lalitpur-news-jhs166735094","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक से टीकमगढ़ व रेबाड़ी से छतरपुर तक प्रवासी श्रमिक लेकर पहुंची ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक से टीकमगढ़ व रेबाड़ी से छतरपुर तक प्रवासी श्रमिक लेकर पहुंची ट्रेन
विज्ञापन
ललितपुर स्टेशन पर पहुंची स्पेशल ट्रेन
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। हरियाणा के रेवाड़ी व रोहतक से लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों को लेकर टीकमगढ़ और छतरपुर के लिए दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई गईं। ट्रेनें ललितपुर से होते हुए टीकमगढ़ व छतरपुर पहुंचीं। इंजन बदलने के कारण दोनों ट्रेन करीब आधा घंटे तक ललितपुर में रुकीं, जिसके चलते रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे।
दिल्ली व हरियाणा में कोरोना वायरस महामारी के चलते लागू किए गए लॉकडाउन में मध्य प्रदेश क्षेत्र के हजारों मजदूर फंसे हुए हैं। ऐसे प्रवासी मजदूरों को उनके गृह जनपदों तक पहुंचाने के लिए शासन के निर्देश पर रेलवे ने कई श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरु किया है। हरियाणा के रोहतक से टीकमगढ़ के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई गई, जो बृहस्पतिवार की अलसुबह करीब 3.50 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंची। इसमें 1624 यात्री श्रमिक यात्री सवार थे। यह ट्रेन ललितपुर स्टेशन पर इंजन बदलने के बाद सुबह 4.20 बजे टीकमगढ़ के लिए रवाना की गई। इसके कुछ देर बाद ही हरियाणा के रेवाड़ी से चलकर छतरपुर जाने वाली 09787 श्रमिक स्पेशल ट्रेन बृहस्पतिवार की सुबह 4.50 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंची। इसमें 1806 श्रमिक यात्री सवार थे। यह ट्रेन इंजन बदलने के बाद सुबह 5.20 बजे छतरपुर के लिए रवाना हुई।
टीकमगढ़ व छतरपुर को जाने वाली ट्रेनें रवाना होने से पूर्व रेल प्रशासन द्वारा दोनों ट्रेन के ब्रेक गार्डवान को सैनिटाइज कराया गया। ट्रेन आने पर ट्रेन के अस्थायी ठहराव पर नहीं उतरकर टीकमगढ़ व छतरपुर में उतरने का अनाउंस भी किया गया।
विज्ञापन
ललितपुर स्टेशन पर कोई यात्री न उतरे और उनकी सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग के निर्देश पर सीओ सिटी केशवनाथ, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला, स्टेशन प्रबंधक जीडी वर्मा, रेल यातायात निरीक्षक डीके चतुर्वेदी, डिप्टी एसएस पीयूष प्रसाद, जय प्रकाश चौबे, सीटीआई मनीष शुक्ला, सलीम खान, जीआरपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज, आरपीएफ थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी मौके पर मौजूद रहे।