फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Kranti Gaur, player of the Women's World Cup cricket winning team, was given a grand welcome in the district.

Lalitpur News: महिला विश्वकप क्रिकेट विजेता टीम की खिलाड़ी क्रांति गौड़ का जनपद में भव्य स्वागत

Fri, 02 Jan 2026 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Kranti Gaur, player of the Women's World Cup cricket winning team, was given a grand welcome in the district.
श्रीलंका से सीरीज खेलकर लौटते समय ग्राम रोंडा में अपनी मित्र सुरभि राजा के घर पहुंचीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बुंदेलखंड की माटी में जन्मी और महिला विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ का बृहस्पतिवार को जनपद में भव्य स्वागत हुआ। वह ग्राम रोंडा में रहने वाली अपनी मित्र सुरभि राजा से मिलने उनके घर पहुंचीं। अपने बीच बुंदेलखंड की बेटी को देखकर गांव में खुशी का माहौल रहा। सभी उनके साथ फोटो खिंचवाने में जुटे रहे। बच्चों ने उनका ऑटोग्राफ लिया और उनके साथ सेल्फी भी ली।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के घुवारा गांव की क्रांति गौड़ ने आठवीं तक की पढ़ाई कर कड़ी मेहनत से टीम इंडिया की तेज गेंदबाज बनकर महिला विश्व कप में चमक बिखेरी। आर्थिक तंगी के बावजूद परिवार ने साथ दिया। मां ने गहने तक बेच दिए। बृहस्पतिवार को क्रांति ने गांव और बुंदेलखंड का नाम रोशन किया है। बुंदेलखंड की मिट्टी में जन्मी क्रांति गौंड़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत को विश्वकप जिताने में प्रमुख भूमिका निभाई। जिसके चलते भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका से खेली गई पांच मैचों की सीरीज 5-0 से जीती ली।
विज्ञापन

श्रीलंका से सीरीज खेलकर बृहस्पतिवार को भारतीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ घर लौटते हुए जनपद के ग्राम रोंड़ा में रहने वाली अपनी बचपन की मित्र सुरभि राजा के घर पहुंचीं। सुरभि भी जनपद की प्रतिभावान क्रिकेटर हैं और वह कई टूर्नामेंट में प्रतिभाग करती है। क्रांति व सुरभि राजा दोनों ही टूर्नामेंट के साथ साथ ट्रायल देने भी गईं थीं। इस दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी। क्रांति गौड के ग्राम रोड़ा पहुंचने की जानकारी यहां के लोगों को हुई तो वह झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर हाथों में फूल माला लेकर पहुंच गए। जैसे ही क्रांति गौड़ की कार पहुंची, लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। क्रांति गौड़ पर पुष्प बरसाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुरभि और उनके परिजन क्रांति गौड़ को लेने पहुंचे थे। क्रांति कार से उतरीं और अपनी मित्र सुरभि से गले मिलकर काफी खुश हुईं। दोनों ने एक दूसरे का हाल-चाल पूछा। डीजे पर बज रहे देश भक्ति गानों के बीच क्रांति गौड़ को सुरभि राजा अपने घर ले गईं। यहां उनका महिलाओं सहित अन्य लोगों ने भव्य स्वागत किया। क्या बच्चे, क्या युवा सभी क्रांति की एक झलक पाने को बेताब दिखे। बच्चों ने उनका ऑटोग्राफ लिया और उनके के साथ सेल्फी ली। क्रांति गौड ने बताया कि उनका बचपन इन्हीं दोस्तों के बीच बीता है।

श्रीलंका से सीरीज खेलकर लौट रहे थे, तभी उनको अपनी दोस्त सुरभि की याद आई। दोस्त को फोन किया और घर आने की बात कही। यहां अपने दोस्त के घर और उससे मिलकर बहुत अच्छा लगा। करीब एक घंटा तक क्रांति गौड़ ग्राम रोंड़ा में सुरभि राजा के यहां रहीं और इसके बाद वह घर के लिए रवाना हो गईं। इस मौके पर सुरभि के परिवार के सदस्य गौरव राजा, सौरभ राजा, रानू राजा, ध्रुव राजा, रोशन सिंह बुंदेला, ऊदल सिंह सहित भारी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed