फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   kissan meet agriculture knowlage provided

गोष्ठी में किसानों को खेती संबंधी दी गई जानकारी

Sat, 06 Feb 2021 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
kissan meet agriculture knowlage provided
किसान गोष्ठी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल। - फोटो : LALITPUR
बार (ललितपुर)। ब्लॉक मुख्यालय के सामुदायिक भवन में शुक्रवार को कृषि विभाग द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि पी राजा मंडल उपाध्यक्ष भाजपा एवं खंड विकास अधिकारी बार आलोक कुमार रहे। गोष्ठी स्थल पर किसानों को अन्य विभागों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी के लिए विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए गए थे। इसमें बताया गया कि जैविक खेती करने से मिट्टी में जीवांश में की बढ़ोतरी होती है एवं फसल की उत्पादकता भी बढ़ती है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी बार आलोक कुमार ने उपस्थित किसानों को बताया कि किसान सम्मान निधि दिलाए जाने के लिए किसानों के आधार कार्ड व अन्य खातों में मिसिंग का सुधार कार्य विभाग द्वारा जोरों से चलाया जा रहा है। किसान अपने-अपने सभी प्रपत्र ले जाकर ब्लॉक स्तर पर दस्तावेज लगाकर इस सम्मान निधि का लाभ उठा सकते हैं। एसएमएस तालबेहट जगबीर सिंह ने बताया कि जैविक खेती करने से मिट्टी में जीवांश में की बढ़ोतरी होती है एवं फसल की उत्पादकता भी बढ़ती है। फसल उत्पादन के साथ ही किसानों को पशुपालन, मत्स्य पालन, फल एवं फूलों की खेती के लिए भी जागरूक किया। अन्य अधिकारियों ने भी किसानों को खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर संदीप कौशल, आलोक तिवारी, महेंद्र पुरोहित, पवन कुमार, मूलचंद वर्मा, इदरीश खान, गिरिजेश कुमार, नारायण दास वर्मा, दीपेंद्र यादव, प्रभाकर नायक के अलावा क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान एवं महिलाएं इस कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

गोष्ठी में उपस्थित किसान।

गोष्ठी में उपस्थित किसान।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed