फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Khira uwari Bhavan is damage

खिरिया उवारी में विद्यालय के भवन जर्जर

Sat, 14 Dec 2019 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Khira uwari Bhavan is damage
गुढ़ा खिरिया(ललितपुुर)। ग्राम खिरिया उवारी में बने प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय की भवन व चहारदीवारी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है और खिड़कियां भी टूटी हुई हैं। इससे विद्यालय की सरकारी संपत्ति व कागजातों के चोरी होने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि चहारदीवारी टूटी होने से आवारा पशु भी मंडराते रहते है, जिससे परिसर साफ सुथरा भी नहीं रह पाता है। इस बारे में कई बार प्रधानाध्यापक बेसिक शिक्षा अधिकारी को मौखिक व खंड शिक्षा अधिकारी को लिखित सूचना दे चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

विद्यालय की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त होने से परिसर में आए दिन जानवर घुस जाते हैं। इससे बच्चों को काफी परेशानी का सामना पड़ता है। इसके अलावा सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोमल पटेल खिरिया
चहारदीवारी नहीं होने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा विद्यालय की छुट्टी होते ही हो जाता है, जिससे कभी भी कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। इसलिए चहारदीवारी का निर्माण बहुत जरूरी हो गया है।

ग्या प्रसाद निरंजन
पिछले कई महीनों से लगातार शिक्षा अधिकारियों को अवगत करा रहे हैंलेकिन कोई ठोस पहल नहीं हो रही है, ऐसे में विद्यालय परिसर में आए दिन गंदगी जमा हो जाती है। जिससे बच्चो में स्वच्छता का संदेश नहीं पहुंच रहा है।
पन्ना लाल सेन प्रधानाध्यापक
इस समय कायाकल्प योजना के तहत सत्यापन का कार्य चल रहा है। जहां भी इस तरह की आवश्यकता निकलकर आ रही है, उसे योजना में शामिल किया जा रहा है।
मनोज कुमार वर्मा
बीएसए, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed