{"_id":"67e2fc9e9f8b73ff3a097bc4","slug":"khatauni-papers-are-in-bad-condition-there-is-problem-in-inspection-lalitpur-news-c-131-ltp1001-132095-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खतौनी के कागजात खस्ता, मुआयना करने में आ रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खतौनी के कागजात खस्ता, मुआयना करने में आ रही दिक्कत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिलाधिकारी कार्यालय पर माह में दो बार तालबेहट हद अंदर व हद बाहर की खतौनी का मुआयना होता है। खतौनी के कागज खस्ताहाल हो गए हैं। इससे अधिवक्ताओं को मुआयना करने में काफी परेशानी होती है।
बैंक ऋण, भूमि विवाद व जमीन का इतिहास जानने के लिए भूमि अभिलेखों का मुआयना किया जाता है। जिलाधिकारी कार्यालय में मौजूद राजस्व अभिलेखाकार में इन खतौनी का मुआयना होता है। यह मुआयना अधिवक्ता के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के साथ किया जाता है। वर्तमान में तालबेहट हद अंदर व बाहर के भू अभिलेखों की हालत काफी खराब है। कागज खस्ताहाल होने से अधिवक्ताओं को मुआयना करने में काफी परेशानी हो रही है। इसका सीधा फायदा शातिर लोग व भूमाफिया उठाते हैं।