{"_id":"587bcbf44f1c1b332defea02","slug":"keep-a-special-eye-on-the-sensitive-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील बूथों पर रखें खास नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील बूथों पर रखें खास नजर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
polls news lalitpur
- फोटो : amar ujala, lalitpur news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन और विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2017 की तैयारियों के संबंध में समस्त उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों, नोडल अधिकारियों, प्रभारी अधिकारियों और जनपद के थानाध्यक्षों के साथ कमिश्नर झांसी के. राममोहन राव और डीआईजी शरद सचान की अध्यक्षता कलक्ट्रेट स्थित सभागार में बैठक आयोजित की गई।
मंडलायुक्त ने बैठक के पूर्व तहसील तालबेट के बम्हौरी सर, तेरई फाटक, नदनवारा, लखनपुरा के मतदेय स्थलों का भ्रमण किया गया और मतदेय स्थलों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से भयमुक्त होकर बिना किसी दबाव के आगामी विधानसभा निर्वाचन में मत देने के अपील की। उन्होंने जनपद में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाये रखने और चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महकमे द्वारा की गई निरोधात्मक कार्रवाई की थानावार समीक्षा की। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों से एनबीडब्ल्यु की कार्रवाई, छापेमारी के दौरान शराब की बरामदगी, अवैध शस्त्र की बरामदगी के साथ ही थानाध्यक्षों से लाईसेंसी असलहा के जमा होने की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने 107/ 16 के तहत पाबंद किए जाने के बारे में क्षेत्राधिकारियों से पूछा।
इस दौरान डीएम डा. रूपेश कुमार ने अवगत कराया कि जनपद में सीमावर्ती राज्यों से अवैध शराब की आपूर्ति किये जाने की शिकायतें लगातार प्राप्त होती रहती हैं। इसके लिए संबंधित विभाग प्रभावी कार्रवाई करें। मंडल आयुक्त ने क्षेत्राधिकारियों के साथ-साथ उप जिलाधिकारियों से संवेदन और अति संवेदन बूथों का भ्रमण कर निरीक्षण किए जाने के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और निर्देश भी दिये कि उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी मिलकर संयुक्त रूप से बूथों का भ्रमण करें तथा भ्रमण के दौरान ग्रामवासियों को बिना किसी भय या दबाव के मतदान हेतु प्रेरित भी करें। आयुक्त ने मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित मूलभूत सुविधाओं (एएमएफ) के बारे में पूछा गया और नवीन मतदाता पत्रों के वितरण की जानकारी भी प्राप्त की। यह भी निर्देश दिए कि मतदाता को मतदाता परिचय पत्र प्राप्त कराते समय उसकी रिसीविंग लें तथा मोबाइल नंबर भी नोट करें।
विज्ञापन
मंडलायुक्त द्वारा आगामी विधान परिषद निर्वाचन और विधानसभा सामान्य निर्वाचन -2017 की तैयारियों के संबंध में बैठक में उपस्थित नोडल, प्रभारी अधिकारियों से भी जानकारी प्राप्त की गई, इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी मामलों में की गई। कार्यवाही की जानकारी लेने के साथ ही प्रचार सामग्री हटाये जाने, वाहनों की चेकिंग एवं उनके चालान तथा फ्लाइंग स्क्वायड एवं सर्विलांस टीमों द्वारा चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के बारे में भी संबंधित अधिकारियों से पूछा। आयुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारी और कर्मचारी उनको सौंपे गए दायित्वों का भलीभांति समयबद्ध तरीके से निर्वहन करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक डी. प्रदीप कुमार, सीडीओ प्रवीण कुमार लक्षकार, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, संयुक्त ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार द्विवेदी सहित प्रशासन और पुलिस के अधिकारी एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।