{"_id":"6318ed1d0b9c956545570353","slug":"kayakap-award-in-hospital-lalitpur-news-jhs2283091157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायाकल्प टीम ने जिला महिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायाकल्प टीम ने जिला महिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को परखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिला महिला चिकित्सालय का बुधवार को प्रदेश से आई कायाकल्प की तीन सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने चिकित्सालय के रखरखाव सहित आठ बिंदुओं पर गहनता से व्यवस्थाओं को परखा। इसमें अस्पताल में दवाओं का रखरखाव, साफ-सफाई, ईको फ्रेंडली, इंफेक्शन कंट्रोल, सहयोगी सेवाएं, स्वच्छता को बढ़ावा देने के कार्यों के साथ ही आग से निपटने के सुरक्षा इंतजाम, अस्पताल कैंपस में वाहन पार्किंग एवं एवं एंबुलेंस पार्किंग की व्यवस्थाओं को देखा गया। चेकलिस्ट के अनुसार प्रत्येक बिंदु पर अलग-अलग अंक आवंटित किए जाएंगे।
जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. मीनाक्षी सिंह ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड के लिए पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थी। इससे पहले एनक्यूएस (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) के लिए भी टीम आई थी। जिसने यहां की व्यवस्थाओं का आंकलन किया था। कायाकल्प अवार्ड योजना के नोडल अधिकारी डॉ. सौरभ सक्सेना ने बताया कि राज्य स्तरीय तीन सदस्यीय टीम ने जिला महिला अस्पताल में मरीजों को मुहैया कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का आंकलन किया है। इस टीम में डॉ.सुधा शर्मा सीनियर रेजीडेंट मेडिकल कॉलेज झांसी, अजय श्रीवास्तव डीजीएमक्यू एसपीएमयू, डॉ. रविकांत डीसीक्यूए रायबरेली शामिल हैं।
क्वालिटी एश्योरेंस के जिला परामर्शदाता डॉ.तारिक अंसारी ने बताया कि कायाकल्प योजना में स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्तापरक सुधार लाने में मदद मिलती है। जिला महिला चिकित्सालय को पूर्व में भी कई पुरस्कार मिल चुके हैं। अस्पताल पहुंचने पर राज्यस्तरीय टीम का स्वागत किया गया। इसके उपरांत चिकित्सालय मैनेजर नंदलाल ने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से बताया।