फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Kabja field Dug treanch

कब्जा भूमि पर खोदी खाई

Tue, 03 Dec 2019 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kabja field Dug treanch
कैप्सन - वन भूमि से अवैध कब्जा हटवाती पुलिस एवं वन विभाग के कर्मचारी - फोटो : TALDEHATE
कड़ेसराकला/तालबेहट। सोमवार को वन विभाग ने पुलिस के सहयोग से विभाग की जमीन पर किए गए अवैध कब्जा को हटवा दिया। इस दौरान कब्जाधारियों ने इस कार्रवाई का विरोध किया और जमीन की नाप कराने की मांग की।
विज्ञापन

गौरतलब है गांव में रहने वाले कुछ सहरिया आदिवासियों को शासन द्वारा पट्टा आवंटित किए गए थे, जो अब भूमिधर हो चुके हैं। यह लोग पिछले कई वर्षों से इस जमीन पर खेती करते चले आ रहे हैं। कुछ महीने पहले वन विभाग द्वारा अपनी भूमि की नाप कराई गई थी, जिसमें कुछ भूमि पर सहरियाओं का कब्जा पाया था। सोमवार को वन विभाग ने जेसीबी से अपनी जमीन पर सुरक्षा खाई खोदने का कार्य शुरू किया तो लोगों ने मौके पर जाकर पलेवा की हुई जमीन पर जेसीबी से सुरक्षा खाई खोदने का विरोध किया। उनका कहना था कि वह काफी समय से यहां खेती करते आ रहे हैं। नाप में यह जमीन उनकी है। महिलाओं ने मौके पर हंगामा किया तो वन विभाग को पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन

पुलिस ने समझा-बुझाकर महिलाओं को शांत कराया तब कहीं जेसीबी मशीन चल सकी एवं सुरक्षा खाई का कार्य शुरू हो सका। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की कार्रवाई केवल गरीबों पर हो रही है और अमीरों को छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की जमीन पर किसी प्रकार का कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। सहरियों को वन विभाग से डरने की जरूरत नहीं है। उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
- आरएस यादव, एसडीओ वन विभाग
मेरे पास मात्र सवा एकड़ जमीन है। उसके कुआं के पास से सुरक्षा खाई खोद देने से कुआं किसी भी समय गिर सकता है।
- सुमित्रा पत्नी शिवदीन सहरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed