{"_id":"69517ae35c2b9a9407071bc4","slug":"kabaddi-bangaria-won-in-the-mens-category-and-malthone-in-the-girls-category-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-148769-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी : पुरुष वर्ग में बंगरिया व बालिका में मालथौन रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी : पुरुष वर्ग में बंगरिया व बालिका में मालथौन रही विजेता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। नगर के पाली खेल स्टेडियम में फ्यूचर स्टार एकेडमी की ओर से पुरुष एवं बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में बंगरिया और बालिका वर्ग में मालथौन की टीम विजेता रही।
बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मालथौन और आजाद परिंदा टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला लेकिन मालथौन टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 9 अंक अर्जित किए, जबकि आजाद परिंदा टीम 6 अंकों पर ही सिमट गई। इस प्रकार मालथौन बालिका वर्ग ने 3 अंकों के अंतर से जीत दर्जकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में बंगरिया और जिला परिषद इंटर कॉलेज पाली की टीम आमने-सामने रही। शुरुआत से ही बंगरिया टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए बढ़त बना ली। बंगरिया टीम ने 26 अंक हासिल किए, जबकि जिला परिषद इंटर कॉलेज पाली की टीम केवल 7 अंक ही प्राप्त कर सकी। 19 अंकों के बड़े अंतर से जीत दर्जकर बंगरिया टीम ने पुरुष वर्ग की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। समापन समारोह के दौरान गुरुकुल एकेडमी इंग्लिश विद्यालय की ओर से विजेता और उपविजेता टीमों को कबड्डी किट प्रदान की गई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष कुमार तिवारी, राजेश सोनी, पुष्पेंद्र सिंह, आशीष चौरसिया, आलोक चौरसिया, नरेंद्र, राजकुमार चौरसिया, मलिक, राजू चौरसिया, रानू तिवारी आदि मौजूद रहे।