फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jumbo oxygen plant, company bagh

शीघ्र स्थापित किया जाए प्रस्तावित जंबो ऑक्सीजन प्लांट

Sat, 26 Jun 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
jumbo oxygen plant, company bagh
ललितपुर। स्थानीय कंपनी बाग में बुंदेलखंड विकास सेना की बैठक में बजाज पावर प्लांट द्वारा लगाए जाने वाले जंबो ऑक्सीजन प्लांट में हो रही देरी पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है, ऐसे में देरी लोगों के जीवन पर भारी पड़ सकती है। जंबो ऑक्सीजन प्लांट शीघ्र स्थापित किया जाए।
विज्ञापन

विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि अप्रैल और मई माह में दूसरी लहर के दौरान जनपद के तमाम लोग ऑक्सीजन के अभाव में काल कवलित हो चुके हैं। शासन और बजाज पावर प्लांट ने आक्सीजन के लिए जंबो ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा की थी लेकिन दो माह गुजरने के बाद इस दिशा में कोई भी काम धरातल पर दिखाई नहीं दिया है। वक्ताओं ने कहा कि तत्काल प्रभाव से जंबो ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाए। बैठक में अमान साहू, राजकुमार कुशवाहा, कदीर खां, अमर सिंह, मुन्ना महाराज त्यागी, विनोद साहू, प्रदीप पंडित, प्रमोद साहू, पुष्पेन्द्र शर्मा, परवेज पठान, प्रदीप सोनी, नन्दराम कुशवाहा, वीरेन्द्र कुमार , गौरव विश्वकर्मा , अमित जैन, भैय्यन कुशवाहा, आरिफ खान, पवन शर्मा, कैलाश मुंशी, प्रदीप साहू और कामता भट्ट उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed