फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jugpura. clean campaign

नगर पालिका ने चलाया जुगपुरा में सफाई अभियान

Fri, 22 Oct 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
jugpura. clean campaign
घंटाघर पर साड़ी की दुकान - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नगर पालिका परिषद ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत नगर के वार्ड नंबर आठ जुगपुरा में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें नालियों व गलियों की सफाई की गई। साथर ही स्वास्थ्य नायक ने अपील की है कि घरों से निकलने वाले कचरे को डस्टबिन में रखें। कचरा गाड़ी आने पर डाल दें।
विज्ञापन

वेक्टर जनित व संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें दस विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। नगर पालिका परिषद को शहर में साफ-सफाई व जलभराव और लार्वा नाशक दवा के छिड़काव की जिम्मेदारी है। अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को नगर पालिका की टीम ने शहर के मोहल्ला जुगपुरा में विशेष अभियान चलाया जिसमें मुहल्ला की विभिन्न सड़कों पर खाली प्लाटों पर सफाई की गई। नालियों से सिल्ट को बाहर निकलवाया। वार्ड की गलियों में दवा का छिड़काव भी किया गया। कचरा का उठान किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य नायक बृजेश कुमार ने मुहल्लावासियों से अपील की है कि घरों के आसपास गंदा पानी जमा न होने दें। घर के कचरा को खाली प्लाट, सड़क पर न फेंके। डस्टबिन में रखें और नगर पालिका की कचरा गाड़ी आने पर डाल दें। इस दौरान स्वास्थ्य नायक छोटेलाल, जितेंद्र सिंह करौसिया आदि टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed