फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jila sahkari bank benefits

सहकारिता के माध्यम से किया जा सकता है गांवों का विकास: जादौन

Fri, 11 Dec 2020 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
jila sahkari bank benefits
bank_1595229106.jpeg - फोटो : bank_1595229106.jpeg
ललितपुर। इलाइट चौराहे पर सहकार भारती की जिला इकाई के तत्वावधान में जिला सहकारी बैंक सभागार में सहकारिता विषय पर संवाद का आयोजन किया गया। इसमें संगठन के प्रदेश महामंत्री डा. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से ही गांवों का विकास किया जा सकता है। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करके और दीप जलाकर किया गया।
विज्ञापन

सहकार भारती ललितपुर के तत्वावधान में आयोजित सहकारिता संवाद के दौरान डा. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि देश के विकास में सहकारिता का महत्वपूर्ण योगदान है। महात्मा गांधी का मानना था कि सहकारिता आंदोलन की सफलता का आकलन सहकारी समितियों की संख्या नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं का संस्कारवान होना है। इसी ध्येय वाक्य को लेकर सहकार भारती कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज विभिन्न क्षेत्रों में सहकारी समितियों का गठन कर किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। प्रदेश संगठन प्रमुख राजदत्त पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग साढ़े सात हजार सहकारी समितियां हैं जो किसानों एवं उपभोक्ताओं को सही मूल्य दिलाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सहकारिता में देवत्व की भावना निहित होती है। जिला सहकारी बैंक सभापति हरि राम निरंजन ने कहा कि लोगों के आर्थिक विकास में सहकारिता एक सशक्त माध्यम है। सहकार भारती सहकारिता में शुद्धि वृद्धि एवं समृद्धि के लिए कार्य कर रही है। सहायक आयुक्त सहकारिता रमेश चंद गुप्ता ने कहा कि सहकारी समितियों के संचालक जागरूक होकर समिति के विकास की रूपरेखा तय करें, जिससे समितियां बहुउद्देशीय व्यापार कर अपनी आय बढ़ा सकें। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय पदाधिकारी धर्मेंद्र गोस्वामी ने सहकारी संवाद में आए हुए युवाओं को सहकारी समितियों से जुड़कर बुंदेलखंड को समृद्धिशाली बनाने का आह्वान किया। भारतीय किसान संघ के केहर सिंह बुंदेला ने कहा कि सहकारी समितियों से किसानों को लाभकारी योजनाओं की जानकारी एवं उससे जुड़ने का मौका मिलता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विभूति भूषण चौरसिया, आलोक जैन, शिव अग्निहोत्री, शुभम पस्तोर, शंकर सिंह, गौरव, रूपेश, धरम सिंह कुशवाहा, रजनी राजपूत, संजीव कश्यप, राजकुमार, चंद्रपाल सहित विभिन्न सहकारी समितियों से जुड़े संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed