फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jhansi sager highway, devider broken several places

झांसी -सागर हाईवेपर गड्ढ़ों से लोग हो रहे दुर्घटना का शिकार

Fri, 17 Sep 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
jhansi sager highway, devider broken several places
शहर के मुख्य हाईवे पर हुए गड्ढे - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। झांसी-सागर हाईवे पर टूटे पड़े डिवाइडर पहले ही सुगम यातायात में बाधा बन रहे थे, अब सड़क पर गड्ढे हो जाने से वाहन चलाना तक मुश्किल हो गया है। यहां पर ढाबा, पेट्रोल पंप संचालक व ग्रामीणों ने अपनी सुविधा अनुसार डिवाइडर तोड़ दिए हैं। ऐसे में डिवाइडरों के टूट जाने से कई वाहन चालक जल्दबाजी में कट से क्रॉस करते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। हाईवे पर गड्ढा बचाकर वाहन निकालने के दौरान भी हादसे का शिकार हो रहे हैं। चालकों को दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। टोल अदा करने के बाद भी सुरक्षित यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। जिम्मेदार भी इसे अनदेखा कर रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद की सीमा में झररघाट से अमझरा घाटी तक कई स्थानों पर डिवाइडरों को तोड़कर रास्ता बना लिए हैं। इनमें कुछ गांवों की ओर जाने वाले रास्तों पर डिवाइडर को तोड़ा गया और कुछ पेट्रोल पंपों व ढाबा के आगे-पीछे डिवाइडर को तोड़कर रास्ता बना लिए हैं, जिससे बड़े वाहन सड़क को क्रॉस कर ढावा पर आ सकें। विभागीय अधिकारियों के द्वारा मार्ग का निरीक्षण तो किया, लेकिन टूटे डिवाइडरों की ओर ध्यान नहीं दिया गया। तय स्थान पर राजमार्ग प्राधिकरण ने गांव व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आने-जाने के लिए डिवाइडरों के बीच से रास्ता दिया है। सूचना का बोर्ड भी लगाया गया है। डिवाइडरों की पुताई भी कराई गई है, जिससे लोगों को रास्ते की जानकारी हो सके। लेकिन, अधिकांश लोगों ने अपने मनमाने स्थान पर डिवाइडर तोड़कर रास्ता बना लिया है। इसके बाद भी जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं, जबकि वाहन चालकों से टोल पूरा लिया जा रहा है।
विज्ञापन

बारिश खत्म होने का इंतजार किया जा रहा है। मौसम खुलते ही सड़क के गड्ढों को भरवाया जाएगा। सड़क पर एक और लेयर डाला जाएगा। साथ ही डिवाइडर तोड़कर बनाए गए रास्तों को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव पाठक
परियोजना निदेशक

हाईवे पर टूटे डिवाइडर से निकलते लोग

हाईवे पर टूटे डिवाइडर से निकलते लोग- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed