फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jhansi got the gift of Vande Bharat... will be inaugurated today, will run regularly from tomorrow

Jhansi News: झांसी को मिली वंदे भारत की सौगात... आज होगा उदघाट्न, कल से नियमित दौड़ेगी

Sat, 01 Apr 2023 04:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 04:46 AM IST
विज्ञापन
Jhansi got the gift of Vande Bharat... will be inaugurated today, will run regularly from tomorrow
झांसी। स्वदेशी तकनीक से बनी मध्य प्रदेश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का अब झांसी में भी ठहराव होगा। शुक्रवार को रेल प्रशासन की ओर से इसकी घोषणा कर दी गई। शनिवार को इस गाड़ी का उद्घाटन होगा, जबकि रविवार से इसका नियमित रूप से संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यह गाड़ी सप्ताह में छह दिन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के बीच चलाई जाएगी। इस बीच यह गाड़ी झांसी, ग्वालियर और आगरा कैंट स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन

वंदे भारत ट्रेन के झांसी में ठहराव को लेकर पिछले तीन-चार दिनों से ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन, शुक्रवार को रेल प्रशासन द्वारा तय कर दिया गया है कि इस गाड़ी का नियमित रूप से झांसी में ठहराव होगा। सोमवार से गाड़ी संख्या 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 5.40 बजे चलेगी। सुबह 8.46 बजे झांसी पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद यहां से आगे बढ़ जाएगी। गाड़ी का अगला ठहराव 9.48 बजे ग्वालियर और उसके बाद 11.23 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर होगा। जबकि, दोपहर 1.10 बजे यह गाड़ी हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
विज्ञापन

वहीं, हजरत निजामु्द्दीन से भोपाल के लिए इसका संचालन रविवार से शुरू कर दिया जाएगा। गाड़ी संख्या 20172 हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 2.40 बजे चलेगी। शाम 4.20 बजे आगरा और 5.45 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। जबकि, शाम 7.03 बजे यह झांसी आएगी। यह दो मिनट रुकने के बाद भोपाल के लिए प्रस्थान कर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन के अवसर पर आज जगह-जगह होगा ठहराव
झांसी। उद्घाटन के अवसर पर शनिवार को ट्रेन का भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के बीच जगह-जगह ठहराव होगा। रानी कमलापति स्टेशन से यह गाड़ी शाम 3.30 बजे चलेगी। ललितपुर स्टेशन पर इसका 5.55 बजे आगमन होगा। यहां एक मिनट के ठहराव के बाद आगे बढ़ जाएगी। इसके बाद 6.28 बजे बबीना, 7.01 बजे झांसी स्टेशन पर आगमन होगा। यहां गाड़ी दो मिनट के लिए रुकेगी। इसके बाद दतिया शाम 7.20 बजे, ग्वालियर स्टेशन पर 8.03 बजे और मुरैना स्टेशन पर 8.29 बजे रुकेगी। रात 11.50 बजे गाड़ी नई दिल्ली पहुंचेगी।
झांसी आगमन पर रेलवे की ओर से ट्रेन के भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा स्थानीय अफसरों को भी आमंत्रित किया गया है। गाड़ी के यहां आने पर ढोल-नगाढ़े और रमतूले बजाए जाएंगे। स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। गाड़ी की पहली यात्रा में भोपाल से 80 सेवानिवृत्त कर्मचारी इसमें सवार होकर आएंगे।

वंदे भारत की यह हैं खूबियां...
- गाड़ी में 16 कोच होंगे। इनमें से 14 एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास के कोच।
- वंदे भारत पूरी तरह से साउंड प्रूफ गाड़ी है। इसके दो कोचों के बीच एक साउंड प्रूफ शीट लगी होती है। इससे अन्य ट्रेनों की तरह इस गाड़ी में टॉयलेट के पास घर्षण की आवाज व ट्रैक साउंड सुनाई नहीं देगा।
- इस गाड़ी में अन्य ट्रेनों की तरह चेन खींचने की व्यवस्था नहीं है। इसकी जगह यात्रियों को आकस्मिक स्थिति में अलार्म बटन दबाना होगा। इसकी सूचना सीधे ड्राइवर को मिल जाएगी।
- ट्रेन के कुछ कोच के टॉयलेट हाईटेक और जगह वाले होंगे। इनमें हैंड ड्रायर जैसी भी सुविधा होगी।
- भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से यह गाड़ी नई दिल्ली तक का 708 किमी का सफर तय करने में गाड़ी 7.30 घंटे का समय लेगी। इस बीच गाड़ी का तीन स्टेशनों पर दो-दो मिनट का ठहराव भी होगा। गाड़ी लगभग 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। वैसे रेलवे की ओर से इसकी एवरेज स्पीड 90.38 किमी प्रतिघंटा बताई गई है।


मंडल के कर्मचारियों से कराया जाए संचालन
झांसी। नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ की ओर से महाप्रबंधक को ज्ञापन दिया गया, जिसके चलते वंदे भारत गाड़ी का संपूर्ण संचालन उत्तर मध्य रेलवे के कर्मचारियों से कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री आरपी सिंह, संगठन सचिव विवेक चड्ढा समेत अनिल कुमार शर्मा, अश्विनी गोस्वामी, सुनील राय, कुलदीप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed