फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jewelry and two and a half million cash stolen from wedding ceremony

शादी समारोह से जेवर व ढाई लाख की नकदी चोरी

Wed, 12 Feb 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and two and a half million cash stolen from wedding ceremony
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाईपास स्थित एक होटल में शादी समारोह में दुल्हन पक्ष के दो बैग में रखे सोने - चांदी के जेवर व ढाई लाख रुपये की नकदी अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। दुल्हन पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

जिला फिरोजाबाद के थाना टूंडला अंतर्गत शिवपुरी कॉलोनी निवासी अनूप जैन ने बताया कि 10 फरवरी को ललितपुर के बाईपास स्थित होटल आर्यन इन में उनकी बहन की शादी थी। इसमें वह व उनके रिश्तेदार आए थे। रात करीब 9.27 बजे उसके दो बैग, जिसमें सोने- चांदी के आभूषण रखे थे, जो अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। बैग में दो पर्स, गले का सोने का एक सैट (मांग टीका व बाली), गले का सैट एक, चांदी की पायल पांच जोड़ी (उपहार वाली), नकदी डेढ़ लाख रुपये (500 रुपये के नोट की तीन गड्डी), सोने की चूड़ियां चार, सोने के कंगन दो, बिछिया चार जोड़ी, उपहार में दी गई नकदी एक लाख रुपये, मांग टीका, एटीएम कार्ड और दो जंजीर सोने की थी, जो चोरी की गई हैं। कोतवाली पुलिस ने दो अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed