फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jawahar Navodaya Vidyalaya entrance exam tomorrow, preparations complete

Lalitpur News: जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा कल, तैयारियां पूरी

Fri, 06 Feb 2026 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Jawahar Navodaya Vidyalaya entrance exam tomorrow, preparations complete
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा शनिवार, सात फरवरी को जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा में आयोजित होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस परीक्षा में पंजीकृत 343 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी।
कक्षा 9 के लिए पंजीकृत 302 और कक्षा 11वीं के लिए 141 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को शांति पूर्व तरीके से कराने के लिए विद्यालय प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कक्ष निरीक्षकों को नामित कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए सचल दल परीक्षा के दौरान भ्रमणशील रहेंगे।
विज्ञापन

इसके साथ परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात रहेगी। कक्षा 9वीं के लिए प्रवेश परीक्षा सुबह 11:15 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1:45 बजे तक चलेगी। कक्षा 11वीं के लिए प्रवेश परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी और यह दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य हूपेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा देने आने वाले बच्चों को सुबह 10 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। सुबह 10:30 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षार्थी प्रवेशपत्र के साथ अपना पहचान पत्र जिसमें आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, सरकार द्वारा सत्यापित फोटो और नीला-काला बालपेन लेकर पहुंचेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed