{"_id":"04349d04cf70a03430d3c4e664bb67a7","slug":"january-will-start-a-civil-court-adeje-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी से शुरू होगा सिविल कोर्ट : एडीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी से शुरू होगा सिविल कोर्ट : एडीजे
ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट (ललितपुर)। अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक) हरकेश कुमार ने शुक्रवार दोपहर को सिविल न्यायालय कक्ष तथा पूर्व में चयनित भूमि का जायजा लिया। उन्हाेंने कक्ष में कुछ कार्य कराने के दिशा निर्देश भी दिए।
तालबेहट क्षेत्र के अधिवक्ता पिछले पच्चीस वर्ष से तालबेहट में मुंसिफ न्यायालय की स्थापना के लिए शनिवार को हड़ताल रखते चले आ रहे हैं। इसके अलावा उन्हाेंने इसकी स्थापना के लिए कई बार जन प्रतिनिधियाें एवं न्याय विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया।
शुक्रवार को अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक) हरकेश कुमार ने शुक्रवार को मुंसिफ न्यायालय के लिए पूर्व में बनाए गए कक्षों को देखा, जिसमें कुछ सुधार करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पूर्व में मुंसिफ न्यायालय के लिए चयनित सीएचसी के पीछे की भूमि को देखा तथा
विज्ञापन
उसे न्यायालय की स्थापना के लिए उचित बताते हुए शीघ्र ही उसकी पैमाइश कराने के लिए उप जिलाधिकारी से कहा। बाद में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हर हालत में जनवरी माह से तालबेहट में मुंसिफ न्यायालय का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र, तहसीलदार प्रीति जैन, उनके सहायक राकेश कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक त्रिपाठी, किशोरी शरण, रमेश कुमार राजपूत, रूप सिंह बुंदेला, जहेन्द्र सिंह, मानसिंह यादव, अमित बुंदेला सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।