फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jamni dam, two gate open

जामनीबांध के खोले दो गेट, निकाला जा रहा दो हजार क्यूसिक पानी

Sat, 22 Aug 2020 11:22 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
jamni dam, two gate open
जामनी बांध का नजारा देखने को लगी सैलानियों की भीड़ - फोटो : LALITPUR
डोगरा खुर्द (ललितपुर)। मध्यप्रदेश के सागर जिले में हो रही बारिश से जामनी बांध लबालब हो गया। शनिवार को दो गेट एक-एक फीट खोलकर दो हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया इससे कुजान पुल के ऊपर पानी आ गया। इससे यातायात बाधित हुआ। दर्जनों वाहनों को रास्ता बदलना पड़ा। उधर, बारिश से पांडव वन नदी उफान पर है, इसका पानी जामनी बांध में पहुंच रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को जामनी बांध में अतिरिक्त पानी इकट्ठा होने से गेट खोलने की नौबत आ गई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने शनिवार की सुबह चार बजे बांध के दो गेट एक-एक फीट खोले। बांध के आसपास 10 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस तरह क्षेत्र में अभी तक कुल बारिश 430 मिमी दर्ज की गई है। गेट खुलने की खबर सुनकर आसपास के ग्रामीण बांध पर पहुंच गए। इस दौरान गेटों का नजारा देखने की होड़ लग गई। लोगों ने सेल्फी लेकर इस मनोरम दृश्य को अपने मोबाइल में कैद किया और बांध से निकल रहे पानी का आनंद लिया। तार बाबू सुरेश कुमार ने बताया कि गेट खुलने से पहले राजस्व विभाग को मड़ावरा, महरौनी, पाली को सूचना दे दी गई है। बांध के गेट से छोड़े जा रहे पानी से कुजान पुल पर पानी आ गया, जिससे पुल पानी में डूब गया। इससे महरौनी नाराहट पर यातायात सुबह आठ बजे से दिन भर बंद रहा। राहगीरों व वाहन चालकों को कई किलोमीटर चक्कर लगाकर गतंव्य तक पहुुंचाना पड़ा। मध्यप्रदेश के सागर जिले में हो रही बारिश से पांडव वन नदी उफान पर है, जिसका पानी जामनी बांध में पहुंच रहा है।

जामनी बांध के गेटों से पानी निकलने का नजारा देखते लोग

जामनी बांध के गेटों से पानी निकलने का नजारा देखते लोग- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed