फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jagatguru Shankaracharya said that the Sant Samaj is hurt by the statement of Sangh chief Mohan Bhagwat

Mohan Bhagwat: संघ प्रमुख के बयान से संत समाज आहत, जगतगुरु शंकराचार्य बोले- एकतरफा बयानबाजी संतों को अस्वीकार्य

Mon, 06 Jun 2022 10:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 06 Jun 2022 10:12 AM IST
सार

प्रयाग पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य ओंकार आनंद सरस्वती महाराज ने कहा कि संघ ने भारत भूमि पर अच्छा हिंदुत्व का प्रचार प्रसार कर संगठित किया लेकिन संघ के प्रमुख इस तरह की बात कहते हैं जो कि हमारे पूज्य भगवान शंकर के ऊपर आती है तो हम उसको स्वीकार नहीं करते हैं। 

विज्ञापन
Jagatguru Shankaracharya said that the Sant Samaj is hurt by the statement of Sangh chief Mohan Bhagwat
संघ प्रमुख मोहन भागवत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रयाग पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य ओंकार आनंद सरस्वती महाराज ने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान से संत समाज आहत है। एकतरफा बयान संतों को अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की संस्कृति सनातन धर्म पर टिकी हुई है और सनातन धर्म का अपना बड़ा महत्व है, क्योंकि उसके सबसे पूज्य और आदि देव भगवान शंकर घट- घट में हैं। भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए। वह रविवार को श्री तुवन मंदिर में अमर उजाला से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी जैसे स्थान पर अनादिकाल से पूजा पद्धति रही उस पर आघात करके मध्यकाल में इस्लाम को मानने वालों ने अत्याचार कर हमारे मंदिरों को समाप्त किया। ये तो सनातन धर्म की पावन भूमि भारत हैं। यहां शिवलिंग के अलावा भगवान राम की दिव्य मूर्तियां व भगवान कृष्ण के दिव्य मंदिर हैं, जो खंडित किए गए हम तो उन्हीं की मांग कर रहे हैं। सनातन धर्म के 123 मंदिर मुख्य रूप से तोड़े गए। इस्लाम धर्म के शासकों ने मध्य में अत्याचार कर सनातन धर्म को भी विखंडित किया।
विज्ञापन

 
संघ ने भारत भूमि पर अच्छा हिंदुत्व का प्रचार प्रसार कर संगठित किया लेकिन संघ के प्रमुख इस तरह की बात कहते हैं जो कि हमारे पूज्य भगवान शंकर के ऊपर आती है तो हम उसको स्वीकार नहीं करते हैं। इस बयान की हम घोर निंदा करते हैं। उन्हें इस वक्तव्य को स्पष्ट करना चाहिए कि वह कहना क्या चाहते हैं? वह देश के संत समाज और भगवान शिव के भक्तों से क्षमा मांगें। उन्होंने कहा कि सनातन धर्मियों की भावना भाजपा ही समझ सकती है। देश से लेकर कई राज्यों में भाजपा की सरकार होने के नाते अब देश को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने स्टेशन पर किया स्वागत
जगतगुरु शंकराचार्य ओंकार आनंद सरस्वती महाराज रविवार को पूर्वाह्न करीब 11.45 बजे शताब्दी एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन पर उतरे जहां भाजपा नेताओं सहित कई श्रद्धालुओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। इसके बाद वह श्री तुवन मंदिर पहुंचे जहां महंत रामलखन दास के साथ उन्होंने हनुमान जी के दर्शन किए। करीब दो बजे वह मध्यप्रदेश के अशोक नगर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed