फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   It is the youth who determine the direction and state of the country.

युवा ही देश की दिशा और दशा तय करते : अनुज

Mon, 28 Sep 2026 02:09 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 28 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
It is the youth who determine the direction and state of the country.
सौजना। अर्जुन शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में प्रतिभा एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता अनुज भार्गव ने कहा कि युवा ही देश की दिशा और दशा तय करते हैं। शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मंच पर ‘शिक्षित भारत, स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत’ का संदेश दिया गया। साथ ही, भारत माता, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर भी माल्यार्पण किया गया। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामबाबू विश्वकर्मा ने कहा कि शिक्षकों को नए-नए प्रयास करते रहना चाहिए, जिससे बच्चे आगे बढ़ सकें। शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की गई। कार्यक्रम में भागीरथ वरुआ, वंशीधर श्रीवास, देवेंद्र तिवारी, साहब सिंह, सूर्यप्रताप जमीदार, संदीप जैन, सलिल खरे, आशीष मोदी, सुनील वैद्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed