{"_id":"5e6e85c88ebc3ea4dd479275","slug":"isolation-ward-will-be-formed-soon-lalitpur-news-jhs162515761","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइसोलेशन में हो सकेगा संकमित व संदिग्ध का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइसोलेशन में हो सकेगा संकमित व संदिग्ध का उपचार
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर के पास बनाया जा रहा आइसोलेशन वार्ड
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोरोना वाइरस को महामारी घोषित होने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड का निर्माण कराया जा रहा है। आइसोलेशन वार्ड को तृतीय मंजिल से स्थानांतरित कर ट्रॉमा सेंटर के पास बनाया जा रहा है। अब मरीजों को यहीं पर उपचार व जांच की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
जिला अस्पताल में संक्रमित व संदिग्ध मरीजों को भर्ती करने के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है, जो अस्पताल के तृतीय तल पर कंबाइंड वार्ड के कक्ष में स्थापित है। जहां पर छह पलंग की सुविधा थी, लेकिन कोरोना वाइरस पर नियंत्रण के लिए केेंद्र सरकार द्वारा जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार कराया गया। राज्य सरकार ने इसे महामारी घोषित कर दिया। इसके बाद संदिग्ध मरीजों को भर्ती करने के लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला अस्पताल के स्टोर में आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया जा रहा है। जिसमें फिजीशियन द्वारा मरीजों को जांच कर उपचार किया जाएगा। एक दर्जन पलंग की सुविधा होगी। संक्रमित बीमारी व संदिग्ध मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए सामान्य मरीजों की लाइन में नहीं लगना होगा। यहीं पर पर्चा, दवा वितरण व जांच के लिए सैंपल भी यहीं लिए जा सकेंगे। वार्ड तैयार करने में लगभग तीन दिन का समय और लग जाएगा। इसके बाद ही आइसोलेशन वार्ड तैयार हो सकेगा।
विज्ञापन
आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया जा रहा है। इसमें तीन दिन का समय लग रहा है। यहां पर भर्ती मरीजों को अन्य मरीजों से अलग रखा जाएगा।
- डॉ. एसके वासवानी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक