फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   interstate bus operation started

चार माह बाद मिली अंतर्राज्जीय निजी बसों के संचालन को अनुमति

Mon, 14 Sep 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
interstate bus operation started
bus stand - फोटो : bus stand
ललितपुर। लॉकडाउन के बाद से बंद पड़ा निजी बसों का अंतरराज्जीय संचालन फिर से शुरू होने वाला है। अब जनपद से 74 बसें अंतरराज्जीय बसें जिला मुख्यालय से गंतव्य के लिए रवाना होंगी। इससे जनपदवासियों को आवागमन की सुविधा हो गई है। वहीं, बस स्टाफ को भी रोजगार मुहैया हो रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद चारों ओर से मध्यप्रदेश की सीमाओं से घिरा हुआ है। यहां पर आवागमन की सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने 74 बसों को परमिट जारी किए हैं। जिसमें बसों को मध्य प्रदेश के सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, शिवपुरी, गुना, शिवपुरी, दतिया समेत कई अन्य जनपदों के लिए जाती हैं। इन बसों से ढाई से तीन हजार लोगों का आवागमन होता है। लेकिन 25 मार्च को कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया। जिसमें आवागमन को पूरी तरह बंद करने के लिए यातायात सेवाएं ठप कर दी।
विज्ञापन

जिले में बीते माह से प्रदेश में बसों का संचालन शुरू हो गया था, लेकिन मध्यप्रदेश में अन्य राज्यों के बसों के प्रवेश पर रोक जारी रही। तब से अब तक जनपद से मध्यप्रदेश के जनपदों में चलने वाली 74 बसों का संचालन ठप चल रहा था। इससे लोगों को यात्रा करने में परेशानी होती थी। हालांकि अब मध्यप्रदेश सरकार ने अन्य प्रदेशों से आने वाली बसों को अनुमति दे दी गई है। अभी बस स्टैंड से केवल परिवहन निगम की बसें व कुछ निजी बसों का संचालन झांसी से जनपद में हो रहा है। अब बस स्टैंड से डेढ़ सौ अधिक बसों का संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते सवारियां कम निकल रहीं हैं। इससे बसों के संचालन में नुकसान हो रहा है। अक्टूबर माह से लगभग सभी बसों का संचालन हो सकेगा। - मनीष अग्रवाल, अध्यक्ष, जनता ऑपरेटर बस यूनियन
जनपद में पंजीकृत कई बसें सरेंडर बनी हुई है। सरेंडर से हटने के बाद संचालन किया जाएगा। - बीके आस्थाना, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed