फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Instructor,trainee and Gargi were found absent,midday meal was also found wrong

अनुदेशक, प्रशिक्षु और गार्गी मिलीं गैर हाजिर, मिडडेमील भी मिला गड़बड़

Thu, 13 Feb 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Instructor,trainee and Gargi were found absent,midday meal was also found wrong
ललितपुर। खंड शिक्षा अधिकारी नगर ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुदेशक, प्रशिक्षु शिक्षक व गार्गी शिक्षिका गैरहाजिर मिलीं। कुछ विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता निम्न स्तर की पाई गई। उनमें खुले मसालों का प्रयोग पाया गया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी भरत कुमार वर्मा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में आकांक्षा श्रीवास्तव अनुदेशक सात मई 2018 से लगातार अनुपस्थित पाई गईं। कुल नामांकित 153 बच्चों के सापेक्ष 49 बच्चे उपस्थित मिले। मिड-डे मील पंजिका में पूर्व के दिवसों में लाभान्वित बच्चों की संख्या 73, 72 और 70 अंकित पाई गई। प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन में प्रशिक्षु शिक्षक संजू यादव, ज्योति यादव, श्रीकांत नायक, प्रियंका सिंह, पिंकी वर्मा, प्रिंसी शिवहरे, नीलम साहू, गिरजा अहिरवार, शुभांगी सक्सेना, मनीषा जैन व विषना यादव अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय तलैयापुरा में प्रशिक्षु शिक्षक मंजीत सिंह कुशवाहा, जलज पाठक, आश्वत तिवारी, रंजन यादव, सीवी अग्रवाल अनुपस्थित मिलीं। शिक्षिका उमा देवी 27 जनवरी से दो फरवरी तथा आठ फरवरी से अनुपस्थित पाई गईं। अदिति खरे दो से छह फरवरी तथा 10 फरवरी को अनुपस्थित पाई गईं। प्राथमिक विद्यालय तालाबपुरा में प्रशिक्षु शिक्षिका पायल जैन, अंजना कुमारी अनुपस्थित पाईं गईं। विषाखा गुप्ता एक फरवरी तथा नीलू जैन छह फरवरी से लगातार अनुपस्थित हैं। बच्चों को फल नहीं दिया गया। मिड-डे मील पंजिका में विगत वर्षो से प्रतिदिन दिए जाने वाले भोजन का विवरण अंकित नहीं किया गया। मिड-डे मील का संचालन शिवदत्त विदुआ प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय संकटमोचन द्वारा किया जाता है। उच्च प्राथमिक विद्यालय तालाबपुरा में बच्चों को फल नहीं दिया गया। मिड-डे मील पंजिकाएं निर्धारित प्रारूप पर नहीं पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को निरीक्षण दिवस में मिड-डे मील की तैयारी नहीं मिली। प्राथमिक विद्यालय सरायपुरा में गार्गी शिक्षिका गीता रैकवार आठ फरवरी से लगातार अनुपस्थित मिलीं। सब्जी की गुणवत्ता निम्न स्तर की थी। मिड-डे मील का संचालन वार्ड सभासद द्वारा किया जाता है। रसोइया राजकुमारी, रंजना व मुन्नी देवी द्वारा बताया गया कि मिड-डे मील की सामग्री उपस्थित बच्चों के सापेक्ष नहीं उपलब्ध करायी जाती है। उच्च प्राथमिक विद्यालय सरायपुरा में सहायक अध्यापक द्वारा किसी भी प्रकार की पंजिकायें गार्गी शिक्षिका को उपलब्ध नहीं कराई गईं हैं। कुल नामांकित 49 बच्चों के सापेक्ष 19 बच्चे उपस्थित मिले।
प्राथमिक विद्यालय गोविंदनगर में सहायक अध्यापक द्वारा दो फरवरी, 13 नवंबर 19, 17 अक्तूबर19, नौ सितंबर 19 व 16 अगस्त 19 को व्हाइटनर का प्रयोग कर हस्ताक्षर किए गए। इसी प्रकार शिक्षा मित्र द्वारा 01 जनवरी, 28 दिसंबर 19, 01 दिसंबर 19 व 07 सितंबर 19 को व्हाइटनर का प्रयोग कर हस्ताक्षर किए गए। मिड डे मील में खुले मसालों का प्रयोग किया जाता है। उच्च प्राथमिक विद्यालय गोविंदनगर में सीमा साहू अनुदेशक 30 नवंबर 19 से प्रसूतिकालीन अवकाश पर बताईं गईं, लेकिन बीएसए का स्वीकृति आदेश उपलब्ध नहीं है। गौरव अनुचर के सात फरवरी और 10 फरवरी 2010 को द्वितीय मीटिंग के हस्ताक्षर नहीं थे।

प्राथमिक विद्यालय चौबयाना में शिक्षा मित्र एक जनवरी से प्रसूति अवकाश पर बताई गईं, लेकिन बीएसए का स्वीकृति आदेश उपलब्ध नहीं है। प्रशिक्षु शिक्षिका मांडवी गोस्वामी अनुपस्थित मिलीं। प्राथमिक विद्यालय शिवालय में कोई स्थायी शिक्षक कार्यरत नहीं है। उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबयाना में मिड डे मील में रोटी- सब्जी तथा फल में केला दिया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवालय में बच्चों को रोटी सब्जी व फल में केला वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed