{"_id":"66183db952b4e4d6260df0f4","slug":"instead-of-mnrega-laborers-the-road-was-built-with-jcb-and-tractor-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-113135-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मनरेगा मजदूरों के बजाए जेसीबी और ट्रैक्टर से बनवा दिया चकरोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मनरेगा मजदूरों के बजाए जेसीबी और ट्रैक्टर से बनवा दिया चकरोड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मनरेगा के तहत कराए जाने वाले कच्चे-पक्के कामों में गड़बड़ी के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही मामला सोशल ऑडिट के दौरान ब्लॉक बिरधा की ग्राम पंचायत डुंगरिया का आया है।
गांव में निर्मित कराए गए चकरोड को मनरेगा जॉब कार्डधारकों से कराने के बजाए जेसीबी और ट्रैक्टर से बनवा दिया गया। यहां तक कि सड़क निर्माण का 119200 रुपये का भुगतान भी कर दिया गया। मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों का सोशल ऑडिट किया जाता है। वर्ष 2023 में सोशल ऑडिट टीम ने विकास खंड बिरधा अंतर्गत ग्राम डुंगरिया में मनरेगा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में बनाए गए करीब 230 मीटर चकरोड की जांच की थी। जांच में पाया गया था कि यह कार्य घनी बस्ती में होना था। चकरोड को जेसीबी और ट्रैक्टर के जरिए डाला गया था।
टीम ने गड़बड़ी की रिपोर्ट अगस्त 2023 में विकास खंडस्तर और जिलास्तर पर मनरेगा विभाग को कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया था। इसके बाद भी इस मामले में कार्रवाई करने और वेबसाइट पर अपलोड न होने के चलते यह लंबित चल रही है। अब सोशल ऑडिट टीम कार्रवाई के लिए एक पत्र पुन: संबंधित विभाग को प्रेषित किया है। वहीं, सोशल ऑडिट में चकरोड निर्माण में हुई गड़बड़ी का खुलासा होने से ग्राम पंचायत से लेकर विकास खंडस्तर पर हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
ऐसा मामला अभी उनके संज्ञान में अभी नहीं आया है। मामले को दिखवाया जाएगा और जो भी कार्रवाई होगी उसे कराया जाएगा। - रवींद्रवीर यादव, डीसी मनरेगा
सोशल ऑडिट में ग्राम डुंगरिया में चकरोड निर्माण में मिली गड़बड़ी की रिपोर्ट मनरेगा और ब्लॉक स्तर पर भेज दी गई थी। उनके स्तर से इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। - केएन पांडेय, जिला विकास अधिकारी
सोश्ल ऑडिट टीम की ओर से भेजी गई रिपोर्ट को दिखवाया जाएगा। उसमें जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी, उसके अनुसार की जाएगी। - रमेश यादव, खंड विकास अधिकारी, बिरधा