फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Inspector posted in Jakhlaun's condition deteriorated, died

Lalitpur News: जाखलौन में तैनात दरोगा की हालत बिगड़ी, मौत

Sat, 14 Dec 2024 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Inspector posted in Jakhlaun's condition deteriorated, died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जाखलौन थाने में तैनात उपनिरीक्षक की हालत बिगड़ने पर सहकर्मी उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकाें ने मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई गई है।
जनपद औरैया के थाना अजीतमल के ग्राम मुहारी निवासी रामकरन चौधरी (57) पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। वह थाना जाखलौन परिसर में बने आवास में रह रहे थे। शनिवार सुबह रामकरन की अपने आवास पर ही अचानक हालत बिगड़ गई। पुलिसकर्मी उन्हें आनन फानन सरकारी वाहन से जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर अभय नारायण राय जिला अस्पताल पहुंचे। घटना की सूचना परिजन को दी। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। मृतक के दो पुत्र हैं।
विज्ञापन

------
झांसी से स्थानांतरित होकर आए थे : उपनिरीक्षक रामकरन चौधरी कुछ दिन पूर्व ही झांसी से स्थानांतरित होकर ललितपुर आए थे। यहां से उन्हें थाना जाखलौन में नियुक्त किया गया था। साथी पुलिसकर्मियों ने बताया कि शुक्रवार रात को वह पुलिस की गणना में शामिल हुए थे। शनिवार सुबह उनकी हालत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। घटना की सूचना उनके परिजन को दे दी गई है।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article