फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Inspection: Dirt in toilet, pregnant women found without blanket

निरीक्षण : शौचालय में गंदगी, बिना कंबल के मिली प्रसूताएं

Sat, 28 Jan 2023 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Inspection: Dirt in toilet, pregnant women found without blanket
तालबेहट। शनिवार को संयुक्त निदेशक झांसी मंडल डॉ. राजकुमार सोनी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें सभी शौचालय गंदे दिखे तो वहीं प्रसूता वार्ड में प्रसूताओं को कंबल नहीं दिए गए थे। जांच के दौरान अधिकांश चिकित्सक और कर्मचारी मौके पर नहीं मिले। इस पर उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को फटकार लगाते हुए व्यवस्था को ठीक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आए दिन चिकित्सकों और कर्मचारियों के गैरहाजिर होने के कारण चर्चाओं में रहने वाली सीएचसी तालबेहट का शनिवार को संयुक्त निदेशक डॉ. आरके सोनी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें ओपीडी में महिला एवं दंत चिकित्सक नदारद मिलें। चिकित्सक के इंतजार में बाहर खड़े मरीजों और उनके तामीरदारों से उन्होंने बात की। सीएचसी के सभी शौचालयों में गंदगी मिली। जिसे तत्काल साफ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने प्रसूता विंग का निरीक्षण किया। प्रवस कक्ष में भर्ती प्रसूताओं के पास कंबल न मिलने पर उन्होंने जिम्मेदारों की जमकर खबर ली। एडी हेल्थ ने प्रसूताओं को हर हालत में कंबल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरे परिसर की साफ सफाई रखी जाए और चिकित्सक कक्ष के बाहर फुट मैट की व्यवस्था करने एवं कक्ष के बाहर प्रभारी का नाम लिखने के निर्देश दिए। इस मौके पर डॉ. राजेश पटेल, डॉ. सूरज, फार्मसिस्ट यशपाल, बंसत पारासर, धीरज कुमार, सुबोध त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed