फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Insects attack the remaining urad crop

Lalitpur News: उड़द की बची फसल पर कीटों का हमला

Sun, 31 Aug 2025 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Insects attack the remaining urad crop
अर्जुन खिरिया/ललितपुर। प्राकृतिक आपदा से एक बार फिर अन्नदाता संकट में आ गए हैं। अतिवृष्टि के कारण पहले ही किसानों की उड़द और मूंग की फसल 70 से 80 फीसदी तक नष्ट हो चुकी है। जो थोड़ी बहुत फसल बची थी उस पर अब कीटों एवं रोगों के हमले ने किसानों को आंसू बहाने पर मजबूर कर दिया है। कृषि विभाग ने किसानों को अपनी शिकायत टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

बीते जुलाई में लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया था, इससे उड़द की फसलें गल गई थीं, कुछ किसानों ने कर्ज लेकर दोबारा बोआई की थी। अभी फसलें उग ही रही थीं कि उन पर इल्ली कीट ने हमला कर दिया है। सोयाबीन और मूंग की फसल भी पानी में डूबने से चौपट हो गई है। किसानों ने बताया कि बीते दिनों हुई लगातार वर्षा से सबसे ज्यादा नुकसान उड़द और मूंग की फसल को हुआ है। बाद में फिर फसलें जैसे-तैसे कर्ज लेकर बोई थी, अब रबी फसल के लिए भी कर्ज लेना होगा।
विज्ञापन

ग्राम अर्जुन खिरिया के किसान रतिराम ने बताया कि उसने 12 एकड़ में उड़द बोया था, जो लगातार वर्षा से गल गया। ग्राम बछरई के किसान जशरथ ने बताया कि अतिवृष्टि के बाद जो भी उड़द की फसल बची थी उसमें इल्ली और पत्तों में लाल जंग जैसा रोग लगने से फसल पूरी तरह खराब हो गई। महाराजपुरा के किसान अवतार सिंह ने बताया कि उसने आठ एकड़ जमीन में उड़द व मूंग का बीज बोया था जो अतिवर्षा से खराब हो गया। जिन किसानों की फसलें बची हुई थीं, उनमें अब कीट लगने से किसानों को बाकी फसलों को बचाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed