फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   injured in bike accident

वाहन ने टक्कर से बाइक सवार घायल

Sun, 24 Apr 2016 01:14 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 24 Apr 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
injured in bike accident
हादसा - फोटो : amar ujala
महरौनी (ललितपुर)। महरौनी-ललितपुर मार्ग पर ग्राम छपरट के समीप से निकली जामनी नदी पर बना पुराना संकरा पुल आए दिन दुर्घटनाओं का  सबब बन रहा है। पुल पर अज्ञात जीप ने बाइक को ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार घायल हो गया।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के ग्राम घाट बरौदिया  (बीना) निवासी कालूराम (50) अपने साथी मूलचंद निवासी ग्राम  बछलापुर के साथ महरौनी तहसील क्षेत्र के ग्राम खिरिया में शादी समारोह  में आया था। शनिवार की दोपहर वह दोनों बाइक क्रमांक (एमपी 04- एन एम-3305) पर सवार  होकर से अपने घर जाने के लिए निकले। दोपहर लगभग एक बजे जब बाइक महरौनी- ललितपुर मार्ग पर ग्राम छपरट के समीप जामनी नदी के संकरे  पुल से गुजरी, तभी पीछे से अज्ञात जीप ने बाइक को ओवरटेक किया और बाइक को टक्कर मारती निकल गई। टक्कर से बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे नदी की ओर घिसटती चली गई।
विज्ञापन


बाइक चालक कालूराम पुल से नीचे नदी में पत्थरों पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, मूलचंद ने पुल पर सड़क किनारे पत्थर को पकड़ लिया, जिससे वह नदी में गिरने से बच गया। बाइक का आधा अगला हिस्सा पुल से नदी की ओर हवा में झूलता रहा। दुर्घटना के बाद वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने मदद की और पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल कालूराम को जिला चिकित्सालय रेफर  कर दिया। घायल मूलचंद ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाली मार्शल जीप थी, जिसका नंबर नहीं देख सके। जीप तेजी से ललितपुर की ओर भाग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 संकरे पुल पर यातायात खतरनाक
 छपरट का पुल काफी संकरा है, जिससे वाहनों को क्रासिंग करने व ओवरटेक करने में काफी दिक्कत आती है। आए दिन वाहनों की भिड़ंत होती रहती है। पुल पर सुरक्षा की दृष्टि से कोई रेलिंग नहीं है। ऐसे में जरा सी लापरवाही किसी  वाहन को सीधे नदी में गिराने का सबब बन जाती है। कुछ दिन पूर्व महरौनी के मंडी रोड निवासी इरफान राइन की पिकअप वाहन  की टक्कर के बाद बाइक सहित नदी में गिरकर मौत भी हो चुकी है। इसके पूर्व गत वर्ष  इसी संकरे पुल पर दो  बाइक नदी में गिर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed