Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Increased difficulties for patients with respiratory issues and asthma

Lalitpur News: सांस व अस्थमा के रोगियों की बढ़ी परेशानी

Fri, 20 Nov 2026 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Increased difficulties for patients with respiratory issues and asthma
बाल रोग विभाग में उपचार करतीं विभागाध्यक्ष डॉ. आकृति यादव - संवाद
ललितपुर। मौसम के बदलते मिजाज से बच्चों, सांस और अस्थमा के मरीजों की समस्या बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज में बुखार, खांसी, जुकाम और सांस फूलने की परेशानी लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। ब्लडप्रेशर और शुगर के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन


जनपद में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तक है। सुबह-शाम तेज सर्दी और दोपहर में धूप का एहसास हो रहा है। यह बदलता तापमान बच्चों व बुजुर्गों की समस्या बढ़ा रहा है। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में सांस, अस्थमा, बुखार, खांसी व जुकाम के अधिक मरीज आ रहे हैं। ब्लडप्रेशर व शुगर के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। कई मरीज रात में अधिक खांसी उठने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सक इन मरीजों को दवाइयों के साथ बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


चिकित्सकों की सलाह
डॉ. युसुफ रिजवान ने अस्थमा व सांस के मरीजों को धूल-धुएं से बचने और नियमित दवा लेने को कहा। उन्होंने ब्लडप्रेशर व शुगर के मरीजों को जांच कराने व नियमित दवा लेने की सलाह दी। बाल रोग विभाग में बुखार, खांसी, जुकाम, डायरिया और निमोनिया के मरीज भी आ रहे हैं। विभागाध्यक्ष आकृति यादव ने बच्चों का सर्दी में विशेष ख्याल रखने को कहा। समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फैक्ट फाइल
मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन आने वाले मरीजों पर एक नजर
--------------
ओपीडी मेडिसिन-250 से 280 तक
ओपीडी बॉल रोग विभाग-120 से 150 तक
शुगर के मरीज-40 से 50 मरीज
ब्लड प्रेशर-70 से 75 मरीज
अस्थमा के मरीज-30 से 40 मरीज प्रतिदिन
शुगर-40 से 50 मरीज
0000000000
इस तरह की बरतें सावधानी
- धूल और धुएं से बचाव करें।
- सुबह-शाम ठंडी हवा से बचाव करें।
- अस्थमा के मरीज निर्धारित दवा और इन्हेलर लें।
- घर के आसपास साफ-सफाई रखें।
- सांस लेने में अधिक परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed