फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In the third round of voting today in Birdha

तृतीय चक्र में बिरधा में मतदान आज

Sat, 17 Oct 2015 01:26 AM IST
ललितपुर
ललितपुर Updated Sat, 17 Oct 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
In the third round of voting today in Birdha

ललितपुर। पंचायत चुनाव के तृतीय चक्र में ब्लाक बिरधा की जिला पंचायत सदस्य पद की चार सीटों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य की 98 सीटों पर शनिवार को मतदान होगा। मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

विज्ञापन


शनिवार को 229 मतदेय स्थलों पर 1,47,844 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शुक्रवार को किसान इंटर कालेज बिरधा से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। किसान इंटर कालेज बिरधा के दस कक्षों में मतदान कार्मिकों को मतदेय स्थल पर जाने से पहले प्रशिक्षण प्रदान किया गया। पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को निर्वाचन की बारीकियां बताई गईं। इसके अलावा मतपेटियों को सील करने के भी तरीके बताए गए। इसके पश्चात सभी कार्मिकों को कड़ी सुरक्षा के मध्य मतदान सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान न्याय पंचायतवार काउंटर बनाए गए थे, जिससे कि कार्मिकों को सामग्री लेने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। 

विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट डा. रूपेश कुमार ने पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों को मतदाता सूची एवं मतपत्रों को प्रस्थान होने से पूर्व भली भांति चेक करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के साथ मतपेटियों को रखने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। जिला मजिस्ट्रेट ने महिला कार्मिकों की समस्याओं को सुनते हुए उनका निस्तारण कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रेक्षक बाबूलाल श्रीवास ने किसान इंटर कालेज पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी और खंड विकास अधिकारी से पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं स्ट्रांग रूम की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि शनिवार को दो सौ उन्तीस मतदेय स्थल के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। इस मौके पर जिले के आला अफसरों के साथ चुनाव से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।




इतने हैं उम्मीदवार मैदान में

जिला पंचायत सदस्य की बालाबेहट सीट पर अठारह, जाखलौन सीट पर बाइस, बिरधा सीट पर पच्चीस व खितवांस सीट पर बत्तीस उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला शनिवार को होने वाले मतदान में होगा।



पंद्रह उम्मीदवारों ने पर्चा लिया वापस

चतुर्थ चक्र में जिला पंचायत सदस्य की तीन सीटों के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया अपनाई गई, जिसमें पंद्रह उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी वापस ले ली। इनमें आधार सिंह, आराम बाई, गोविंद यादव, घनश्याम, तिलक सिंह, भगवत सिंह, किशन, अकल किशोरी, लीलाधर, अंगूरी बाई, कीरत, नाथूराम, राजकुमार सिंह, श्रीराम व सुमन देवी शामिल हैं।



आवंटित हुए प्रतीक 

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया के बाद प्रतीक चिह्नों का आवंटन किया गया। थनवारा सीट पर तेइस, बांसी सीट पर बारह व बुढ़वार सीट पर सत्रह उम्मीदवारों को प्रतीक चिह्नों का आवंटन किया गया। इस तरह चतुर्थ चक्र में ताल ठोकने वाले उम्मीदवारों की सही तस्वीर सामने आ गई।




मान मनौव्वल से माने कई उम्मीदवार

कई उम्मीदवारों ने अपनों से रूठकर चुनाव में ताल ठोक दी है, जिससे उम्मीदवारों के सामने अजीबोगरीब स्थिति बन गई थी। काफी मान मनौव्वल के बाद आखिरकार सामने चुनौती दे रहे असंतुष्टों को मना लिया गया है। लेकिन, भितरघाती अंत अंत तक उन्हें परेशान करेंगे, इससे इंकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed