फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In five years , could not build school buildings

पांच साल में नहीं हो सका स्कूल भवनों को निर्माण

Sun, 17 Jul 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jul 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
 In five years , could not build school buildings
school, jhansi news - फोटो : demo
ललितपुर। जनपद के राजकीय हाईस्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कार्यदायी संस्था की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। पिछले पांच साल से निर्माणधीन भवनों को संस्था द्वारा निर्माण का काम पूरा नहीं किया जा सका। जिसका खामियाजा छात्र-छात्राओं को शिक्षण कार्य में आ रही बाधा के रूप में चुकना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


शिक्षा के पिछड़ेपन को दूर करने के उद्देश्य से जिले में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 31 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को उच्चीकृत कर हाईस्कूल में तब्दील किया गया है। इसी क्रम में वर्ष 2010-11 में 10 हाईस्कूल स्वीकृत हुए थे, जिनमें से तीन भवनों का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो सका है। राजकीय हाईस्कूूल पठा में बरामदा, प्लास्टर व फर्श अधूरा पड़ा है। यही स्थिति धौरीसागर व बानौनी विद्यालय की है।
विज्ञापन


राजकीय हाईस्कूल बानौनी का निर्माण करीब दो साल से बंद है। इन हालात में तीनों हाईस्कूल अस्थाई भवन में संचालित हो रहे हैं। जिससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के दौरान बैठने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कार्यदायी संस्था नए शैक्षिक सत्र में भी भवनों को निर्माण पूर्ण नहीं कर सकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चौदह स्कूलों के भवन को नहीं मिला धन
वर्ष 2015-16 के स्वीकृत चौदह राजकीय हाईस्कूलों की कक्षाएं संचालित करने को हरी झंडी दे दी गई है। लेकिन, नए भवन के लिए धनराशि आवंटित नहीं हुई है। जिस कारण इन स्कूलों की कक्षाएं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के भवन में ही शुरू कर दी है।


राजकीय हाईस्कूल बानौनी के भवन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे सुलझा लिया गया है। वहीं, धौरी सागर व पठा के स्कूल भवन का निर्माण चल रहा है। कार्यदायी संस्था ने जुलाई माह के अंत में भवन पूर्ण कर हस्तांतरित करने का भरोसा दिया है।
चंद्रचूड़ दुबे
जिला विद्यालय निरीक्षक ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed