{"_id":"1d827a1b89a6e191c89f5c10466f1a87","slug":"in-case-the-dual-policy-of-the-department-of-sport-education-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मामले में शिक्षा विभाग की दोहरी नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल मामले में शिक्षा विभाग की दोहरी नीति
ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। बेसिक शिक्षा विभाग खेलों के मामलेे में दोहरी नीति अपना रहा है। एक ओर जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों को खेल प्रतियोगिताओं के लिए धनराशि आवंटित कर दी गई है,
वहीं दूसरी ओर परिषदीय स्कूलों में खेल के लिए धनराशि का इंतजार किया जा रहा है। इससे विभाग की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत छह से चौदह वर्ष की आयु वर्ग के सभी बच्चों को परिषदीय स्कूलों में जूनियर स्तर की शिक्षा मुहैया कराई जाती है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र की अति निर्धन परिवारों की बालिकाओं के लिए ब्लाक पर कस्तूरबा आवासीय स्कूल खोले गए हैं।
राज्य परियोजना कार्यालय सर्व शिक्षा अभियान ने स्कूली बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से चिह्नित पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में किताबी पाठ्यक्रम के साथ फल संरक्षण, गृह शिल्प, कंप्यूूटर, कला व शारीरिक शिक्षा आरंभ कर दी है। खेल अनुदेशक साल भर स्कूलों में बच्चों के लिए खेल सिखाते हैं। लेकिन, जब ब्लाक व जिला स्तर पर खेल के आयोजन की बारी आती है तो धनाभाव आड़े आ जाता है।
विज्ञापन
वहीं, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में खेल प्रतियोगिता कराने को धनराशि आवंटित कर दी गई है। ऐसे में परिषदीय स्कूलों के बच्चे खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। परिषदीय स्कूलों में कई वर्षों से धनाभाव में खेलों का आयोजन नहीं हो पा रहे हैं। अब, जबकि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में खेलों का आयोजन शुरू हो गया है तो परिषदीय स्कूलों में खेल प्रतियोगिता कराने की मांग जोर पकड़ने लगी है।
यह होंगी प्रतियोगिताएं
प्रत्येक ब्लाक के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में खोखो, कबड्डी, वॉलीबाल, जूडो, बैडमिंटन, धीमी साइकिल दौड़, साइकिल दौड़, सौ मीटर दौड़, दो सौ मीटर दौड़, चार सौ मीटर दौड़, चार गुणा सौ मीटर रिले दौड़, चार गुणा दो सौ मीटर रिले दौड़, पचास मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक आदि प्रतियोगिताएं होंगी।
यह है धनराशि का ब्योरा
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में प्रतियोगिता के लिए प्रति बालिका चालीस रुपये की दर से सौ बालिकाओं के लिए चार हजार रुपये आवंटित कर दिए गए हैं। इस तरह कुल तीस हजार रुपये से खेल का आयोजन होना है।
इनका कहना है
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं की जिलास्तरीय प्रतियोगिता बीस से बाइस दिसंबर तक होगी। इसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
- एसपी यादव
बीएसए ललितपुर।