फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In broad daylight in police custody, the young man hanged himself in the police station

पुलिस हिरासत में दिन दहाड़े युवक ने थाने में फांसी लगाकर दी जान

Sat, 28 Aug 2021 08:23 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 08:23 PM IST
विज्ञापन
In broad daylight in police custody, the young man hanged himself in the police station
ललितपुर। ग्राम पटऊआ निवासी एक युवक ने शनिवार की दोपहर पाली थाने में पुलिस हिरासत में फांसी लगाकर जान दे दी। थाने के शौचालय में उसका शव लटका देख हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी उसे फंदे से उतारकर तत्काल बिरधा अस्पताल ले गए, बाद में जिला चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत होने के बाद घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दी गई, जिससे गुस्साए परिजनों ने देर शाम तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने दिया। युवक को शुक्रवार की रात एक ग्रामीण की शिकायत पर डायल 112 पुलिस पकड़कर थाने लाई थी।
विज्ञापन

थाना पाली के अंतर्गत ग्राम पटऊआ निवासी तेजराम (32) पुत्र फूल सिंह लोधी को शराब के नशे में गाली गलौज कर विवाद करने की शिकायत पर डायल 112 पुलिस द्वारा शुक्रवार की रात को पाली थाने लाया गया था। शनिवार को सुबह थाने में समाधान दिवस चल रहा था, इसमें अपर जिलाधिकारी भी मौजूद थे। इसी दौरान दोपहर लगभग 12 बजे पुलिस हिरासत में बैठा तेजराम थाने में बने शौचालय में लघुशंका के लिए गया और वहां अपनी शर्ट का फंदा गले में फंसाकर दीवार पर लगे कुंदे पर फांसी लगा ली। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो पुलिसकर्मियों ने शौचालय का दरवाजे खोलकर देखा।
विज्ञापन

अंदर तेजराम फंदे पर लटका मिला, यह देख पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए और उसे तत्काल फंदे से उतारकर उसे बिरधा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। थाने के अंदर फांसी लगाने की जानकारी मिलने पर कोतवाली ललितपुर और तालबेहट की पुलिस, एसडीएम पाली व एसडीएम सदर भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम और एसपी भी थाने पहुंचे
युवक की मौत की जानकारी थाना पाली की पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी और उन्हें जिला अस्पताल ले जाकर पंचनामा की कार्रवाई कराई गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक और जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार भी मौके पर थाना पाली में पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए पूरी जानकारी ली। वहीं पुलिस अधीक्षक ने युवक को पकड़कर लाने वाली रात और घटना के दिन ड्यूटी में तैनात प्रभारी समेत सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई किए जाने और घटना की जांच कराने की बात कही है।

थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच और निलंबन की कार्रवाई होगी
शुक्रवार की रात को डायल 112 पुलिस तेजराम (मृतक) पकड़कर लाई थी। उस पर शराब के नशे में गाली गलौज करने व अन्य प्रकार से परेशान करने की एक व्यक्ति ने शिकायत की थी। उसे थाने में बैठाया गया था। शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे उसने शौचालय में शर्ट से फांसी लगा ली है, जिससे उसकी मौत हो गई है। इस मामले में प्रभारी समेत जो भी पुलिस कर्मचारी शुक्रवार की रात में और शनिवार को दिन में ड्यूूटी पर तैनात थे, उनके खिलाफ उन्हें कार्य में उदासीनता के चलते निलंबन की कार्रवाई और जांच कराई जाएगी।
निखिल पाठक, पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed