फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   illigle car catched motorcycle

मोटरसाइकिल के नंबर पर कार चलाते पकड़ा, मुकदमा दर्ज

Tue, 05 Jan 2021 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
illigle car catched motorcycle
police new car.jpg - फोटो : police new car.jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के वर्णी चौराहा पर एसओजी व यातायात पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल के नंबर पर कार चलाते एक आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह दस वर्ष पहले पश्चिम बंगाल से एक व्यापारी द्वारा रुपये नहीं देने पर कार दे दी थी, तब से वह कार चला रहा है।
विज्ञापन

सर्विलांस प्रभारी राजबाबू यादव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की शाम करीब 7.55 बजे वह अपनी टीम के साथ अपराधियों की तलाश में क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे, तभी वर्णी चौराहा पर यातायात निरीक्षक अनुज सिंह गंगवार अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग करते मिले। वह भी वहां खड़े हो गए। इसी दौरान रेलवे स्टेशन की ओर से एक कार आती दिखाई दी। कार को रोका गया, लेकिन वह भागने का प्रयास करने लगा। इस पर उन्होंने कार को रोक लिया और चालक से पूछताछ की गई। उसने अपना नाम मोहल्ला लक्ष्मीपुरा निवासी अमित कुमार जैन पुत्र निर्मल कुमार जैन बताया। प्रपत्र मांगने पर वह नहीं बता सका। ई-चालान के लिए जब एप पर गाड़ी का नंबर डाला गया तो नंबर एक मोटरसाइकिल का पाया गया। पूछताछ में वाहन चालक ने बताया कि उसका पश्चिम बंगाल के एक व्यापारी से लेनदेन था और उसे व्यापारी से रुपये लेने थे, जिस पर व्यापारी ने उसे कार दे दी थी। व्यापारी का नाम पता पूछने पर बताया कि इस बात को दस वर्ष हो गए हैं, व्यापारी का नाम व पता याद नहीं है। इस पर वाहन को सीज करते हुए आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed