फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   If your name is in the 2003 voter list, you don't have to provide any proof to the BLO.

Lalitpur News: साल 2003 की मतदाता सूची में नाम है तो नहीं देना है बीएलओ को कोई साक्ष्य

Wed, 19 Nov 2025 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
If your name is in the 2003 voter list, you don't have to provide any proof to the BLO.
एसआईआर : परिजनों के नाम सूची में होने पर नई मतदाता सूची में जुड़ जाएगा नाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य चल रहा है। इसके लिए 1063 बीएलओ को लगाया गया है। वर्ष 2003 की सूची से मतदाताओं का मिलान किया जाना है। इसमें जो मतदाता 2003 की सूची में शामिल हैं, उन्हें कोई साक्ष्य नहीं देना पड़ेगा। वहीं, यदि सूची में आवेदक के परिजनों का नाम है तो इस आधार पर उनका नाम सूची में जोड़ दिया जाएगा। इसमें जनपद के निवासियों को साक्ष्य देने की आवश्यकता नहीं है।
संदिग्ध मतदाताओं को आरओ की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद उन्हें साक्ष्य तहसील स्तर पर जमा करने होंगे। बीएलओ को गणना फार्म मतदाताओं को देना है। फार्म में एक फोटो और वर्तमान विवरण मतदाताओं को देना है। इस फार्म को बीएलओ मोबाइल एप के माध्यम से अपलोड करेंगे। इसमें नवविवाहित महिलाओं को समस्या आ रही है। इसमें उन्हें अपने मायके की वोटर लिस्ट की डिटेल बीएलओ को देनी होगी। इसके बाद ही उनका नाम वोटर लिस्ट में जुड़ेगा।
विज्ञापन


मोबाइल एप धीमी गति से कार्य करने में आ रही परेशानी
गणना पत्रों को ऑनलाइन फीड करने में बीएलओ को काफी समस्या हो रही है। साइट के धीमा चलने और फार्मेट समझ में नहीं आ रहा है। इसके लिए तहसील स्तर पर लेखपाल और कम्प्यूटर ऑपरेटरों को लगाया गया है। इसके साथ ही हेल्प डेस्क खोली गई है। इसके साथ ही आयोग बार-बार मोबाइल एप को अपडेट कर रहा है। इससे बीएलओ को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 दिसंबर अंतिम तिथि, अभी तक फार्म वितरण का कार्य भी नहीं हुआ पूरा
शहर में देखें तो अभी तक बीएलओ मतदाताओं को फार्म वितरण ही नहीं कर सके हैं। चार नवंबर से हो रहे पुनरीक्षण कार्य के लिए कई बीएलओ को प्रशिक्षण ही 10 नवंबर को दिया गया है। एक बीएलओ को दो सेट में फार्म वितरित करने हैं। इसके बाद उन्हें पूरे विवरण के साथ जमा भी करना है। ऐसे में समय रहते कार्य पूर्ण नहीं हो सकता है।



जनपद मतदाता व बीएलओ की यह स्थिति
बीएलओ- 1063
सुपरवाईजर - 107
जनसंख्या - 1588384
पुरुष मतदाता- 500411
महिला मतदाता- 458364


वर्जन
जनपद में एसआईआर का कार्य चल रहा है। इसमें बीएलओ को जो समस्याएं आ रही हैं, उसके लिए तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क खोला गया है। इसके साथ ही जिलास्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। समय से कार्य पूर्ण कराने के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी जुटे हुए हैं। तकनीकी समस्याओं को भी दूर किया जा रहा है। - अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed