फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   If you go to Kotwali Sadar, take drinking water with you.

Lalitpur News: कोतवाली सदर में जाएं तो पीने को अपने साथ में ले जाए पानी

Tue, 02 Apr 2024 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
If you go to Kotwali Sadar, take drinking water with you.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली सदर में पीने के लिए पानी की व्यवस्था न होने के कारण यहां तैनात पुलिस कर्मचारी सहित आने वाले फरियादी भी बाहर पानी पीने को मजबूर है। शहर में कोतवाली सदर है। जहां पर भारी संख्या में पुलिस स्टाफ तैनात है। साथ में होमगार्ड व पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगी रहती है। कोतवाली सदर में प्रतिदिन सैकड़ों फरियादी अपनी शिकायत लेकर आते हैं। वर्तमान समय में गर्मी का सीजन है। लेकिन कोतवाली में पीने के लिए पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां लगा हुआ आरओ कई माह से खराब पड़ा हुआ है। जबकि परिसर में स्थित हैंडपंप कई सालों से खराब है। छत पर एक पानी की टंकी जरूर है, लेकिन गर्मी का मौसम होने से पानी गर्म रहता है। कोतवाली अपनी शिकायत करने के लिए आने वाले फरियादी प्यास लगने पर पहले तो कोतवाली में यहां वहां पानी के मटके या अन्य व्यवस्था को खोजते हैं। जब उन्हें पता चलता है कि यहां पानी की कोई व्यवस्था नहीं है तो वह बाहर जाकर या तो दुकान से पानी की बोतल खरीदते है या फिर आसपास लगे हैंडपंप से पानी पीकर अपनी प्यास बुझाते हैं। सबसे ज्यादा हालत खराब तो यहां ड्यूटी करने वाले होमगार्ड व पीआरडी जवानों की है। प्यास लगने पर वह ठंडे पानी के लिए एसपी कार्यालय में बोतल में पानी लाने को मजबूर हो रहे हैं। हालांकि पूर्व में कोतवाली आरओ लगा था। लेकिन यह काफी समय से खराब पड़ा हुआ है। इसे सुधरवाने की सुध जिम्मेदार नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed