फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   IF you dont agree Isholation after that FIR

बाहरी व्यक्तियों ने आईसोलेशन को किया नानुकुर तो होगी एफआईआर

Thu, 26 Mar 2020 10:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
IF you dont agree Isholation after that FIR
ललितपुर। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि ग्रामों में बाहर से आए व्यक्तिओं को आईसोलेशन में रखा जाए। जो व्यक्ति इनका अनुपालन नहीं करता है तो उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए। प्रतिदिन ग्राम में मुनादी करके ग्रामवासियों को घर के अंदर रहने की सलाह दी जाए।
विज्ञापन

देश कोरोना वायरस से पीड़ित है। इसे ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा देश-प्रदेश में एहतियात करते जा रहे हैं। क्षेत्र के समस्त नागरिकों को घर के अंदर ही रहना है। सीडीओ ने निर्देश दिए हैं कि गांव में बाहर से जो व्यक्ति आए हैं, उसकी सूचना प्रतिदिन एडीओ पंचायत के माध्यम से जिला पंचायतराज अधिकारी को दी जानी है। बाहर से आए व्यक्तियों का पीएचसी/सीएचसी से परीक्षण/जांच कराकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सूचना दी जाएगी। मौजूदा स्थिति में श्रमिक/ व्यक्ति भुखमरी की स्थिति में आ सकते हैं तो तत्काल ऐसे लोगों की सूची तैयार करके उसे कोटेदार को उपलब्ध कराएं। ग्राम के फंड में उपलब्ध धनराशि से ब्लीचिंग पाउडर, चूना इत्यादि खरीद कर इसका छिड़काव नालियों एवं सार्वजानिक स्थलों पर प्रतिदिन किया जाएगा। ग्राम में किसी व्यक्ति को तेज बुखार या सांस लेने में परेशानी हो रही हो तो इसकी सूचना स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दी जाए।मनरेगा जॉबकार्ड धारक परिवार जिसका राशन कार्ड नहीं बना है, उसका तत्काल राशन कार्ड बनवाया जाए। ग्रामों में बाहर से आए व्यक्तिओं को आईसोलेशन में रखा जाए एवं जो व्यक्ति इनका अनुपालन नहीं करें तो उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाए। जिन व्यक्तियों द्वारा मास्क आदि का प्रयोग किया जा रहा है, उनके द्वारा मास्क के प्रयोग के उपरांत अनिवार्य रूप से जला दिए जाए। मास्क को अपने घरों या ग्रामों में कतई नहीं फेंके। इसके फेंकने से भी संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा सूचना दी जा रही है कि ग्रामों में उपरोक्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस कारण कभी भी विपरीत स्थिति उत्पन्न होने की संभावना हो सकती है। सीडीओ ने निर्देशित किया कि समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त पंचायत सचिव, एडीओ (पंचायत) एवं समस्त एडीओ, अवर अभियंता, एपी (मनरेगा) एवं अन्य समस्त कार्मिक अपने-अपने मुख्यालय में रह कर उपरोक्त कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे। प्रतिदिन की सूचना एडीओ पंचायत के माध्यम से जिला पंचायतराज अधिकारी को दी जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी सूचना के सापेक्ष अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित से पत्राचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed