फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   If tourism plans are not completed on time, fine will be imposed on the implementing organization.

Lalitpur News: समय से पर्यटन योजनाएं नहीं पूर्ण तो कार्यदायी संस्था पर लगेगा जुर्माना

Wed, 11 Dec 2024 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
If tourism plans are not completed on time, fine will be imposed on the implementing organization.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में 24 करोड़ लागत से 19 पर्यटन विकास योजनाएं प्रस्तावित हैं। इन परियोजनाओं की प्रगति शून्य होने पर प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कार्यदायी संस्था पर जुर्माना लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि विकास में कोताही बरतने वाली संस्था अगर तय समय सीमा पर कार्य नहीं करती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वह कलक्ट्रेट में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का कार्य पूर्ण हो चुका है, जो कार्य बचे हुए हैं, उनको शीघ्र पूरा किया जाएगा। कहा कि इसका विधिवत उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री आएंगे। बताया कि इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जनपद में बल्क ड्रग पार्क की सौगात दी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में लाइट व पानी की समस्या को शीघ्र दूर किया जाएगा। पुराने अस्पताल में सफाई व शौचालय की व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए तीन दिन का समय दिया। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि वह तीन दिनों में स्थिति सुधार कर उन्हें सूचित करें। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर में जिला पुरुष एवं महिला चिकित्सालय खोला जाएगा। अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अतिक्रमण बिना किसी भेदभाव के हटाया जाएगा। शहर की सड़कों पर अतिक्रमण नहीं रहेगा। इसके लिए प्रशासन व पालिका को अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने जनपद में संचालित जनकल्याणकारी योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed