फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   If money was not given for the treatment, the young man kidnapped the child

Lalitpur News: इलाज को पैसे न दिए तो युवक ने बच्चे का किया अपहरण

Wed, 05 Apr 2023 11:50 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 05 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
If money was not given for the treatment, the young man kidnapped the child
ललितपुर। थाना बानपुर के गांव कचनौंदाकलां में मायके आई एक महिला के पांच वर्षीय बेटे का गांव के ही एक व्यक्ति ने अपहरण कर लिया। युवक ने बालक को घर में बंद करके उसके परिजनों ने एक लाख रुपये मांगे। जानकारी मिलने पर मड़ावरा व बानपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देर रात को बालक को मुक्त कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मड़ावरा निवासी मीना पत्नी अरविंद अहिरवार अपने पांच साल के बेटे आशिक के साथ मंगलवार सुबह ही अपनी ससुराल से अपने पिता के यहां गांव कचनौंदाकलां थाना बानपुर आई थी। इस दौरान गांव के देशराज पुत्र अलमा अहिरवार ने उसके बेटे को अपने घर में बंद कर लिया। महिला ने बताया कि करीब दो माह पूर्व उसके पति के पिकअप वाहन से देशराज के बेटे अभिषेक को धक्का लगा गया था। जिस पर उसके इलाज का पैसा दे दिया गया था। अब देशराज एक लाख रुपये और मांग रहा था।
विज्ञापन

बालक को बंद करने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने भी देशराज को काफी समझाया, लेकिन वह बच्चे को मकान के भूतल में बंद करके छत पर चला गया। वह छत के किनारे खड़े होकर पैसे मांगने और गालियां देने लगा। महिला ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी युवक को काफी समझाया, लेकिन वह जब नहीं माना तो पुलिस ने दीवार के सहारे छत पर चढ़कर पीछे से उसे पकड़ लिया। बंद बच्चे को सकुशल रात करीब ग्यारह बजे बरामद करते हुए उसकी मां को सौंप दिया। कचनौंदा चौकी प्रभारी संजीव थामा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed