Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   I worship You throughout the day and night; O Chhathi Maiya, please grant me a divine glimpse of Your boundless form.

Lalitpur News: तोहरा के सेविलें आठों पहरिया, दर्शन देहू न अपार हे छठी मइया

Mon, 16 Nov 2026 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
I worship You throughout the day and night; O Chhathi Maiya, please grant me a divine glimpse of Your boundless form.
सुम्मेरा तालाब के घाट पर पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिलाएं। संवाद
दउरा में प्रसाद, आंखों में आस्था, सूर्यदेव से मांगी खुशहाली
विज्ञापन

घाटों पर सजा गन्ने का मंडप, दउरा में सजे फल और पकवान
फोटो-65, 66, 67
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। छठ पर्व के तीसरे दिन जिले में रहने वाले पूर्वांचल के कर्मचारियों और कामगारों ने रविवार को श्रद्धा व उत्साह के साथ डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया और छठ मइया से सुख-समृद्धि की कामनाएं कीं।
जनपद में विभिन्न विभागों व खदानों एवं पावर प्लांट में बिहार और पूर्वांचल के कर्मचारी एवं कामगारों बड़ी संख्या में रहते हैं। छठ पर्व के तीसरे दिन रविवार को लोगों ने फल, गन्ना, ठेकुआ आदि को दउरा में सजाकर शहर के सुम्मेरा तालाब व अन्य स्थानों पर नदियों के घाटों पर विधि विधान से छठ पूजन किया। लोग सुम्मेरा तालाब के घाटों पर शाम को सूप में फल सजाकर पहुंचे, जहां महिलाओं ने घाटों पर आटे का चौक बनाकर और फूल अर्पित कर फलों को रखकर पूजन किया। वहीं, घाटों पर ही गन्ने का मंडप सजाया और सूप केले, सेव, पपीता, मूली, अदरक, घर के बने पकवानों को सजाया और यहां दीप, अगरबत्ती जलाकर तालाब की डूबते भगवान सूर्य की आरती करते हुए अर्घ्य दिया। इसके बाद भगवान को हाथ जोड़कर सुख-समृद्धि की मनोकामनाएं मांगीं। इसके साथ ही सुम्मेरा तालाब के घाटों पर पूजा स्थल पर महिलाएं पूजन करते हुए छठ गीत भी गा रही थी। जबकि सुम्मेरा तालाब के घाटों पर लगे साउंड पर छठ गीत की मधुर धुन व गीत सुनाई दे रहे थे।
विज्ञापन

देर शाम को जिलाधिकारी सत्यप्रकाश यहां पहुंचे और छठ पूजन के लिए व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने यहां सुम्मेरा तालाब पर घाटों की मशीन से की गई सफाई का भी निरीक्षण किया और लोगों से मशीन से होने वाली सफाई होने के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
फोटो-69
कैप्सन-प्रमिला तिवारी।
छठ महापर्व पर महिलाएं खरना पूजन के बाद से 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं, जो सोमवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद समापन होगा। इस महापर्व का विशेष महत्व है। महिलाएं सुख-समृद्धि की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं। आज पूर्ण श्रद्धा के साथ सुम्मेरा तालाब के घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर यह पर्व मनाया गया।
-प्रमिला तिवारी, श्रद्धालु।
---------
फोटो-70
कैप्सन-जाह्नवी।
यह छठ महापर्व नहाय खाय के साथ शुरू होता है, जो चार दिन तक चलता है। खरना के पूजन के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत धारण किया है। यह व्रत श्रद्धा के साथ मनोकामनाएं पूर्ति के लिए भी महिलाएं रखती हैं। यहां सुम्मेरा तालाब के घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन अर्चन किया है। अब सोमवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जिसके बाद यह पर्व के साथ ही निर्जला व्रत भी पूरा होगा।

-जाह्नवी, श्रद्धालु महिला।
-----------
फोटो-71
कैप्सन-शशि।

यह पूजन महिलाएं सुख-समृद्धि की कामना के साथ श्रद्धा पूर्वक करती हैं। खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत धारण किया है। पूर्व के तीसरे दिन घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन अर्चन किया है, अब आज उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और निर्जला व्रत भी पूरा हो जाएगा।
-शशि, श्रद्धालु।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed