Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teachers to stage a protest on November 18 regarding their demands

Lalitpur News: मांगों को लेकर 18 नवंबर को शिक्षक देंगे धरना

Mon, 16 Nov 2026 12:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Teachers to stage a protest on November 18 regarding their demands
ललितपुर। शिक्षकों की लंबित बारह सूत्री मांगों के समर्थन में 18 नवंबर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। यह निर्णय रविवार को जनपदीय संयुक्त कार्य समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया ने बताया कि यह धरना प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर होगा।
विज्ञापन


बैठक में पुरानी पेंशन योजना की बहाली प्रमुख मांग रही। एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त सभी शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने की मांग की गई। अन्य मांगों में 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता समाप्त करना शामिल है। शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) जांच का आदेश तत्काल निरस्त करने की भी मांग की गई। हाईकोर्ट के फैसले के विरुद्ध खंडपीठ में अपील करने की मांग भी इसमें शामिल है। धरना के बाद प्रदेशस्तरीय व जनपद स्तरीय समस्याओं का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मांगें पूरी न होने तक संघर्ष जारी रहेगा। जिला मंत्री अरुण गोस्वामी ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों से धरने को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन आलोक स्वामी ने किया, जिसमें संतोष रजक, अर्चना तिवारी, आलोक गुप्ता सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन


अन्य प्रमुख मांगें
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति की मांग की गई। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती की भांति गैर-टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों को भी पदोन्नति देने की बात कही गई। वर्ष 2020 में चयनित शिक्षकों के ब्रिज कोर्स परीक्षा में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों की बाध्यता समाप्त करने की मांग भी शामिल है। विशेष श्रेणी के अंतरजनपदीय स्थानांतरण की लंबित सूची अतिशीघ्र जारी करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद स्तरीय मुद्दे
जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों के साथ पक्षपात और शिक्षकों से अभद्र व्यवहार का मुद्दा उठा। जब तक इसका निराकरण नहीं होता, तब तक मंडलीय रैली में प्रतिभाग न करने का निर्णय लिया गया। प्रोन्नत वेतनमान की प्रक्रिया अविलंब प्रारंभ करने पर जोर दिया गया। शिक्षकों के चयन वेतनमान स्वीकृत करने और लेखा विभाग द्वारा वेतन निर्धारण की बात भी कही गई।

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed