Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Potholes on roads have led to an increase in patients suffering from back and spinal pain.

Lalitpur News: सड़कों के गड्ढों ने बढ़ा दिए रीढ़ व कमर दर्द के रोगी

Mon, 16 Nov 2026 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Potholes on roads have led to an increase in patients suffering from back and spinal pain.
ललितपुर। शहर की सड़कों पर हुए गहरे गड्ढों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इन गड्ढों के कारण रीढ़ और कमर दर्द के रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है। वाहन चालकों और सवारियों को लगातार झटके लग रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में कई प्रमुख सड़कें गड्ढों से भरी हुई हैं। तुवन चौराहा से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक का मार्ग खराब है। चर्च और नगर संसाधन केंद्र होते हुए जिला कारागार तक भी गड्ढे हैं। बड़ी टंकी से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय रोड की स्थिति भी ठीक नहीं है। तालाबपुरा रोड सहित अन्य सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इन मार्गों से गुजरने वाले दो पहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही है। रविवार को एक चालक की बाइक गड्ढे में गिरने से उसे कमर में जोरदार झटका लगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य पर असर
गड्ढों वाली सड़कों से गुजरने वाले लोगों को रीढ़ की हड्डी में परेशानी हो रही है। उन्हें स्लिप डिस्क और गर्दन में खिंचाव जैसी समस्याएं आ रही हैं। मेडिकल कॉलेज में रोजाना करीब 20 मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। निजी अस्पतालों में भी प्रतिदिन करीब 70 मरीज कमर दर्द के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000
फोटो-35
बीएसए कार्यालय के पास बड़ी टंकी से बीएसए कार्यालय के मंदिर के पास तक तीन बड़े गड्ढे हैं। जिनसे होकर वाहन निकलने पर वाहन चालकों व पीछे बैठी सवारियों को जोर का झटका लगता है।
-------
फोटो-36
इलाइट चौराहे पर सड़क किनारे से कटकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। इससे बड़े वाहन या छोटे दो वाहन निकलने पर वाहन गड्ढे में पड़ने से लोगों की कमर व पीठ दर्द की शिकायतें बढ़ गई हैं।
-------
फोटो-37
नगर संसाधन केंद्र के सामने, ब्लॉक संसाधन केंद्र जखौरा और अंबे ट्रेवल्स के सामने एवं चर्च के आगे नहर की पुलिया से महिला थाना, एसपी आवास से होते हुए अग्निशमन केंद्र विभाग के कार्यालय के आगे तक इस सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे होने से यहां वाहन फिसलने की दुर्घटनाएं अधिक हो रही हैं।
-------
फोटो-38
महिला थाना से एसपी कार्यालय होते हुए अग्निशमन विभाग के आगे तुवन की ओर की सड़क में अनगिनत गड्ढे हो गए हैं। यहां तक कि डीएम, एसपी, मंत्री विधायक भी अपने वाहनों से यहां से हिचकौले खाते हुए अक्सर इसी सड़क से निकल जाते हैं, लेकिन सड़क की कोई पहल अब तक नहीं हो सकी है।

----------
उबड़-खाबड़ व गड्ढा युक्त सड़कों पर गाड़ी चलाने के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सड़कों में गड्ढे होने के कारण रीढ़ की हड्डी के दर्द से पीड़ित मरीज मेडिकल कॉलेज में उपचार को पहुंच रहे हैं। ओपीडी में हर दिन कुल मरीजों में दस फीसदी से अधिक मरीज ऐसे ही होते हैं।-महेश नवेदया, विभाग अध्यक्ष, हड्डी रोग विभाग, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed