{"_id":"65551d08392ba67381079f57","slug":"hyenas-attacked-goats-kept-in-enclosure-five-died-taldehate-news-c-360-1-jh11003-1430-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बाड़े में बंद बकरियों पर लकड़बग्घे ने किया हमला, पांच मरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बाड़े में बंद बकरियों पर लकड़बग्घे ने किया हमला, पांच मरीं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रक्सा क्षेत्र के पुनावली रोड़ पर बाड़े में बंद बकरियों पर लकड़बग्घे ने हमला कर दिया। हमले से पांच बकरियां मर गईं। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पग चिह्नों के आधार पर होने लकड़बग्घा होने की पुष्टि की है। रक्सा में रहने वाली राजकुमारी और उनका परिवार मजदूरी करने के साथ ही पांच बकरियां पाले हुए हैं। मंगलवार शाम बकरियों को खाना और पानी देने के बाद बाड़े में बंद कर दिया। देर रात बकरियों पर किसी जानवर ने हमला कर दिया। सुबह जब परिवार के लोग सो कर उठे तो देखा बाड़े में बंद पांचों बकरियां मरी पड़ी हैं। बकरियों के शरीर पर किसी जानवर के दांतों और पंजों के निशान है। हल्ला मचते ही गांव के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना वन विभाग अधिकारियों के साथ ही स्थानीय पुलिस काे दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लकड़बग्घा होने की पुष्टि की। निगरानी के लिए गांव में वन कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। क्षेत्रीय वन अधिकारी राजनारायण ने बताया कि निगरानी के लिए वन कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।