फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   husband murdered case revealed

बेटे को जमीन नहीं देने पर दूसरी पत्नी ने ही की थी पति की हत्या

Tue, 22 Dec 2020 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
husband murdered case revealed
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
ललितपुर। थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम थनवारा में सवा महीने पहले घर के बाहर सो रहे ग्रामीण सूरज अहिरवार के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पहले पति से हुए बेटे को जमीन नहीं देने के कारण उसकी पत्नी रामकुंवर उर्फ रानी ने ही अपने दूसरे पति के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी थी, जबकि पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने अपने जेठ से पहले पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने एक प्रेसवार्ता में बताया कि बीते माह 10 नवंबर 2020 को थाना जखौरा के ग्राम थनवारा में सूरज अहिरवार (35) पुत्र गोकल अहिरवार रात में जब अपनी बेटी के साथ घर के बाहर टपरा में सो रहा था। तभी उसकी सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उसकी पत्नी ने अपने जेठ जूजू अहिरवार से अपने पहले पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में एसओजी और जखौरा पुलिस को पता चला कि सूरज अहिरवार की पत्नी रामकुंवर उर्फ रानी की पूर्व में 15 वर्ष पहले ग्राम मैरी के वीरसिंह अहिरवार से पहली शादी हुई थी। वह उसके साथ पांच वर्ष तक मैरी थाना नबाबाद में साथ में रही। लेकिन केवल पांच वर्ष में ही उसकी पूरी जमीन-जायदाद और रुपया-जेवर लेकर अपने मायका ग्राम तलऊवा राजपुर थाना जखौरा चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार करीब एक वर्ष पूर्व रामकुंवर ने सूरज अहिरवार से दूसरी शादी कर ली और शादी करते ही सूरज अहिरवार की अति बहुमूल्य दो एकड़ उपजाऊ भूमि को अपने या अपने 12 वर्षीय पुत्र अजय के नाम करने का दबाव बनाने लगी, लेकिन सूरज ने ऐसा नहीं किया। इसी वजह से रामकुंवर ने 10 नवंबर की रात को पति के सिर पर वजनदार पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी थी और हत्या में प्रयुक्त पत्थर को उसने अपने बाड़े में ही छिपा दिया था, जो बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया। कड़ाई से पूछताछ में महिला ने अपने जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या का पर्दाफाश करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जखौरा अवध नारायण पांडेय, विनोद कुमार शर्मा, अनिल कुमार व नीतूपाल मौजूद रहे।

महिला ने पांच शादियां की थी, हर बार रुपये, जेवर लेकर मायके चली जाती थी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला की पांच शादियां हुई थीं और उन सभी पतियों से भी रुपये, जेवरात लेकर वह मायके लौट आती थी और दूसरी जगह शादी कर लेती थी। आरोपी महिला अपने पहले पति से फिर से संपर्क में रहने लगी थी, लेकिन जांच में उसका हत्या से सरोकार नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed