{"_id":"6ac1542346204c73b3040806","slug":"husband-kills-wife-by-attacking-her-with-a-sickle-during-a-dispute-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-164403-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: विवाद में पति ने हंसिया से हमला कर पत्नी की हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: विवाद में पति ने हंसिया से हमला कर पत्नी की हत्या की
विज्ञापन
तालबेहट/ललितपुर। कोतवाली तालबेहट के ग्राम सुनौरी के मजरा खैंरों में शुक्रवार रात विवाद के दौरान पति ने हंसिया से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, कृपाल ने अपनी 37 वर्षीय पत्नी गीता यादव पर सिर और चेहरे पर कई वार किए। घटना के बाद वह मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात कृपाल घर पर पत्नी गीता के साथ था। उसका एक पुत्र आकाश खेत पर फसल की रखवाली करने गया था, जबकि दूसरा पुत्र अन्य परिजनों के साथ गांव में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में गया था। रात करीब 10 बजे कृपाल और गीता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान कृपाल ने घर में मौजूद अपने भाई के कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी और दूसरे कमरे में जाकर गीता पर हंसिया से हमला कर दिया।
हमले में गीता गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कमरे में बंद परिजनों को बाहर निकाला। इसके बाद परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो गीता रक्तरंजित हालत में पड़ी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। मृतका के मायके वाले ग्राम हसगुवा मजरा मोटा, थाना पूराकलां से मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के पिता शिवराज सिंह की तहरीर पर कृपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पोस्टमार्टम में सिर और चेहरे पर मिले चोट के निशान
पोस्टमार्टम में गीता के सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से कई चोट के निशान मिलने की जानकारी सामने आई है। सिर की हड्डी में कई स्थानों पर फ्रैक्चर और चेहरे पर भी चोट के निशान मिले हैं। एक हाथ की अंगुली में भी फ्रैक्चर पाया गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
घरेलू विवाद को लेकर अक्सर होती थी कहासुनी
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच घरेलू बातों को लेकर अक्सर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। शुक्रवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद कृपाल ने गीता पर हंसिया से हमला कर दिया। वहीं, आरोपी के भाई रहीश और पुत्र आकाश ने दावा किया कि कृपाल मानसिक बीमारी से पीड़ित है और उसका ग्वालियर में इलाज चल रहा है। पुलिस इस दावे से जुड़े तथ्यों और चिकित्सकीय दस्तावेजों की भी जांच कर सकती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हत्या के बाद भागा, पुलिस ने हिरासत में लिया
-
घटना के बाद मौके से भागे कृपाल यादव को पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से हत्या के कारण और घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ कर रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जांच में इन बिंदुओं पर भी रहेगा फोकस
घटना के समय घर में मौजूद परिजनों के कमरों के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगाए जाने की वजह।
आरोपी के मानसिक बीमारी से संबंधित परिजनों के दावे और उसके चिकित्सकीय दस्तावेज।
पति-पत्नी के बीच विवाद की वास्तविक वजह।
घटना के बाद आरोपी के मौके से फरार होने और घटनाक्रम से जुड़े अन्य साक्ष्य।
घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस जांच से मिलान।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
महिला की उसके पति द्वारा हंसिया से हमला कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की है। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच घरेलू बातों को लेकर विवाद की जानकारी सामने आई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- आशीष कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी तालबेहट